विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में BJP और AAP में टकराव: हमले से बिफरे इटालिया ने हर्ष संघवी को कहा ड्रग्स संघवी

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 02:24 PM (IST)

गुजरात में भाजपा (BJP) व आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व कार्यकर्ता आमने- सामने आ गये। हमले से बिफरे ...और पढ़ें

गुजरात में एक बार फिर भाजपा (BJP) व आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व कार्यकर्ता आमने- सामने आ गये।
गुजरात में एक बार फिर भाजपा (BJP) व आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व कार्यकर्ता आमने- सामने आ गये।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गुजरात यात्रा के ठीक पहले राज्य में एक बार फिर भाजपा (BJP) व आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व कार्यकर्ता आमने- सामने आ गये। सूरत में दोनों के नेताओं जमकर हाथापाई हुई जिसके बाद कुछ लोगों को अस्तपताल में भर्ती कराना पड़ा। दोनों दल एक दूसरे पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने सौ से अधिक भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर आप के प्रदेश नेता मनोज सोरठिया व अन्यों पर हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इटालिया ने बताया कि मंगलवार को मनोज अपने अन्य साथियों के साथ कापोद्रा इलाके में एक गणेश पांडाल के पास खड़े थे इसी दौरान भाजपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। 

गुजरात में दहशत फैलाने की खुली छूट

इस हमले से बिफरे आप अध्यक्ष इटालिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल (CR Patil) तथा गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी (Harsh Sanghvi) को ड्रग्स संघवी के रूप में संबोधित किया। गौरतलब है कि बीते कुछ माह में गुजरात में तस्करी कर गुजरात में लाये गये मादक पदार्थ की कई खेप पकड़ी जा चुकी हैं। इटालिया का आरोप है कि पाटिल ने भाजपा के असामाजिक तत्वों व गुंडों को चुनाव से पहले राज्य में दहशत फैलाने की खुली छूट दी है।

आप नेताओं पर हिंसा फैलाने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता रुत्विज पटेल ने आप नेताओं पर अराजकता व हिंसा फैलाकर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगाया है। रुत्विज ने कहा कि पूर्व में आप नेताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर हमला कर महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ की थी तथा आप के नेता गोपाल इटालिया पूर्व में प्रदेश के गृह राज्यमंत्री पर चप्पल फेंक चुके हैं।

उनका कहना है कि आप का कार्य करना का यही तरीका है कि अराजकता व हिंसा फैलाकर लोगों से सहानुभूति बटोरी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरत में दिनेश देसाई, कांतिभाई आदि खड़े थे तो आप नेता व कार्यकर्ताओं ने हमला कर घायल कर दिया। तीन घायल नेताओं का इलाज सूरत के प्रेरणा अस्‍पताल में चल रहा है।

2 व 3 सितंबर को गुजरात जाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 व 3 सितंबर को गुजरात की यात्रा पर आने वाले हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में संपर्क करेंगे। इससे पहले भी वे कई यात्राएं कर लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य में मुफ्त बेहतर सुविधा तथा महिलाओं व बेराजगारों को भत्ते का ऐलान कर चुके हैं।