विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति सहित नौ गिरफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का खौफनाक मामला सामने आया है। पति को छोड़कर प्रेमी के ...और पढ़ें

गुजरात में महिला से सामूहिक दुष्कर्म।

गुजरात में महिला से सामूहिक दुष्कर्म।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का खौफनाक मामला सामने आया है। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला को शुद्धिकरण के नाम पर प्रताड़ित किया गया। प्रेमी को महिला का पेशाब पिलाया गया तथा दोनों को रस्सी से बांधकर अश्लील हरकतें की गई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इतना ही नहीं, आरोपितों ने पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और फिर महिला का पता लगाया। घटना के आरोपित उसके पति और दो महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्रनगर जिले के दुधरेज गांव की रहने वाली एक तीन बच्चों की मां अपने एक प्रेमी के साथ गत दिनों भाग गई थी। राजकोट, वापी होते हुए जब वे दोनों चोटीला लौटे तो गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया तथा पेड़ में बांधकर उनके साथ अमानवीय हरकतें की।

पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने बताया कि महिला ने इसकी शिकायत नहीं की लेकिन पुलिस ने समाज के लोगों से बातचीत कर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने महिला को सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने, चोट पहुंचाने जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।