गुजरात: गांधीनगर महानगर पालिका में जेन जी को मिली कमान, रूपसिंह ठाकोर बने महापौर
गांधीनगर महानगर पालिका में भाजपा ने 29 वर्षीय रूपसिंह ठाकोर को महापौर बनाकर जेन जी को कमान सौंपी है।

गांधीनगर महानगर पालिका में 29 वर्षीय रूपसिंह ठाकोर महापौर बने।
HighLights
गांधीनगर महानगर पालिका में 29 वर्षीय रूपसिंह ठाकोर महापौर बने।
भाजपा ने जेन जी को नेतृत्व सौंपकर नया प्रयोग किया।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षेत्र में यह पहल।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के संसदीय क्षैत्र गांधीनगर में गांधीनगर महानगर पालिका की कमान भाजपा ने जेन जी के हाथ में सौंप कर एक नया प्रयोग किया है।
रूप की उम्र 29 वर्ष है तथा उन्होंने पहली बार चुनाव लडा है। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद युवा नेता हर्ष संघवी को सौंपकर एक बडा दांव खेला था जो सफल रहा।
गुजरात में गत माह संपन्न हुए निकाय चुनावों के बाद गांधीनगर महानगर पालिका के महापौर का चयन अभी तक नहीं हो पाया था। भाजपा ने इस पद के लिए 29 वर्ष के युवा रूपसिंह ठाकोर को चुना है। रूपसिंह ने जीवन का पहला चुनाव लडा और संयोग ऐसा रहा कि महापौर का पद उनको मिल गया।
नई दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन के बाद से जेन जी वर्ग की बडी चर्चा है, भाजपा ने अब राज्य की राजधानी की कमान जेन जी को सौंपकर एक नया प्रयोग किया है। भाजपा ने उपमहापौर का पद अंजना बेन मेहता व स्थायी समिति अध्यक्ष का पद वरिष्ठ नेता महेंद्र पटेल को सौापा है।
इससे पहले गुजरात में भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके संघवी को सौंपकर एक दांव खेला था जो सफल रहा।
इसका सबसे बडा उदाहरण यह है कि गुजरात से लेकर हाल ही जापान में वाईब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन के रोड शो में संघवी ने जिस तरह गुजरात वे देश को जिस तरह प्रस्तूत किया वह काफी प्रभावशाली रहा और उसकी खासी चर्चा भी रही।