विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad News: गरबा में आए चार मुस्लिम युवकों की पिटाई, लव जिहाद का आरोप

By AgencyEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Thu, 29 Sep 2022 06:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 09:31 PM (IST)

Ahmedabad News अहमदाबाद में बजरंग दल ने गरबा में आए चार मुस्लिम युवकों की पिटाईकी । चारों युवकों पर लव ...और पढ़ें

गरबा में आए चार मुस्लिम युवकों की पिटाई, लव जिहाद का आरोप। फाइल फोटो
गरबा में आए चार मुस्लिम युवकों की पिटाई, लव जिहाद का आरोप। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Ahmedabad News: गुजरात में इन दिनों नवरात्रों (Navratri) के दौरान गरबा (Garba) की धूम है। अहमदाबाद में नवरात्र के गरबा में आए मुस्लिम युवकों को पकड़ कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। इस कारण इंटरनेट मीडिया पर इस पर खूब बहस हुई। बजरंग दल का कहना है कि हिंदू त्योहार में मुस्लिम युवकों को नहीं आने देंगे। उनके मुताबिक, लव जिहाद के मकसद से मुस्लिम युवक इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

लव जेहाद का आरोप

गुजरात में नवरात्रों के दौरान होने वाले गरबा स्थलों पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अलग-अलग समूह में पहुंचते हैं तथा वहां मौजूद संदिग्ध युवकों को तिलक लगाकर जयश्री राम के नारे लगवाते हैं। इसी दौरान अहमदाबाद सिंधू भवन रोड पर आरके पार्टी प्लाट में बजरंग दल ने गरबा स्थल से चार मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया गया। चारों युवकों पर लव जेहाद का आरोप है।

इंटरनेट मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल

गुजरात विहिप के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि विहिप के युवक संगठन व बजरंग दल के स्वयंसेवक गरबा स्थलों के बाहर खड़े होकर युवतियों को लव जेहाद के खतरों के बारे में जागरूक करने को पर्चे बांट रहे हैं। हितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि ये स्वयंसेवक मुस्लिम समुदाय के लोगों को गरबा स्थलों में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। राजपूत ने दावा किया कि हमारे कार्यकर्ता लव जेहाद के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गरबा स्थलों के बाहर खड़े हैं। वे मुस्लिम समुदाय के लोगों को गरबा स्थलों में प्रवेश करने से रोकते हैं। राजपूत ने दावा किया कि बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार रात अहमदाबाद में एक कार्यक्रम स्थल से लव जेहाद के आरोप में चार मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू पुरुष लंबा तिलक लगाकर गरबा स्थल पर जाएं। इंटरनेट मीडिया पर इस घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है।

महिलाओं को परेशान करने आए थे

बजरंग दल के उत्तर गुजरात प्रांत संयोजक ज्वलित मेहता का कहना है कि मुस्लिम युवक गरबा समारोह में धार्मिक भावनाओं के साथ शामिल नहीं हुए थे, बल्कि वह महिलाओं को परेशान करने के लिए आए थे। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि गरबा समारोह में लव जिहाद के मकसद से मुस्लिम युवक इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

लव जेहाद की घटनाओं की रोकने की कोशिश

प्रेट्र के मुताबिक, बजरंग दल ने वीरवार को कहा कि वह गुजरात में नवरात्रों के दौरान होने वाले गरबा स्थलों पर होने वाली लव जेहाद (Love Jihad) की घटनाओं को रोकने का काम कर रहा है। अहमदाबाद में बजरंग दल ने गरबा स्थल से चार मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया गया। चारों युवकों पर लव जिहाद का आरोप है। इस बीच, गुजरात विहिप (VHP) के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद से जुड़े संगठन बजरंग दल के स्वयंसेवक ऐसे स्थानों के बाहर खड़े होकर लव जिहाद के खतरों के बारे में जागरूक करने वाले लोगों को पर्चे बांट रहे हैं।

लव जेहाद के आरोप में चार मुस्लिम युवकों को पकड़ा

हितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि ये स्वयंसेवक मुस्लिम समुदाय के लोगों को गरबा स्थलों में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। राजपूत ने दावा किया कि हमारे कार्यकर्ता लव जिहाद के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गरबा स्थलों के बाहर खड़े हैं। वे मुस्लिम समुदाय के लोगों को गरबा स्थलों में प्रवेश करने से रोकते हैं। राजपूत ने दावा किया कि बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार रात अहमदाबाद में एक कार्यक्रम स्थल से लव जेहाद के आरोप में चार मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू पुरुष लंबा तिलक लगाकर गरबा स्थल पर जाएं। इंटरनेट मीडिया पर इस घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है।

हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम पुरुषों के प्रवेश की अनुमति नहीं देनी चाहिए

इस बीच, वेस्टर्न इंडिया के होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन को भेजे एक संदेश में संगठन ने कहा कि प्रबंधन को हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम पुरुषों के प्रवेश की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अनुमिति देने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि (HRAWI) एसोसिएशन के सदस्यों को ऐसे लोगों (मुस्लिम-हिंदू जोड़े) को होटल के कमरे उपलब्ध नहीं कराने चाहिए, ऐसा न करने पर उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।गुजरात में इन दिनों नवरात्रों के दौरान गरबा की धूम है। प्रदेश में नवरात्रों के दौरान गरबा की धूम रहती है।  

यह भी पढ़ेंः स्विमिंग पूल में स्कूली बच्चों को गरबा कराने पर गहराया विवाद