विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व सांसद वीरजी ठुम्मर का निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

Published: Wed, 07 Oct 2026 05:04 PM (IST)

गुजरात के पूर्व कांग्रेसी सांसद और दिग्गज पाटीदार नेता वीरजी ठुम्मर का 64 वर्ष की आयु में कैंसर के कारण निधन हो गया।

पूर्व कांग्रेसी सांसद वीरजी ठुम्मर का 64 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व कांग्रेसी सांसद वीरजी ठुम्मर का 64 वर्ष की आयु में निधन

HighLights

  1. पूर्व कांग्रेसी सांसद वीरजी ठुम्मर का 64 वर्ष की आयु में निधन

  2. वे कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था

  3. गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता और अमरेली के पूर्व सांसद

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व कांग्रेसी सांसद वीरजी ठुम्मर का बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था।

गुजरात की अमरेली संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद रह चुके वीर जी भाई गुजरात के दिग्गज पाटीदार नेता थे। 64 वर्ष की उम्र में उनका बीमारी के चलते निधन हो गया। वो काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे।

वीरजी भाई गुजरात विधानसभा के भी सदस्य रह चुके थे। सौराष्ट्र की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ थी और पाटीदार नेता होने के कारण कांग्रेस की कद्दावर पाटीदार नेता बन गए थे।

उनकी पुत्री जेनी बेन ठुम्मर गुजरात महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं अमरेली जिला पंचायत की भी अध्यक्ष रह चुके हैं।