मक्का में मस्जिद के बाहर तिरंगा लहराने में गुजरात के पिता-पुत्र हिरासत में
Father son arrested. सऊदी अरब घूमने गये पिता पुत्र को मक्का के बाहर फोटो खींचने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
By BabitaEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 03:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:50 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। सऊदी अरब की मक्का मस्जिद के क्षेत्र में तिरंगे के साथ तस्वीर खींचने पर गुजरात निवासी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया। बाद में भारतीय दूतावास ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों को रिहा करवा दिया। वडोदरा निवासी इम्तियाज अली अपने परिवार के साथ गत दिनों उमरा के लिए मक्का गए थे। शुक्रवार को वह मक्का मस्जिद के पास अपने पुत्र उजैर के साथ तिरंगा लहराते हुए फोटो खींचने लगे। इस पर सऊदी अरब की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
ट्विटर के जरिये जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास को मामले की जानकारी मिली। दूतावास के अधिकारियों ने इम्तियाज और उजैर से पुलिस थाने में मुलाकात की। अधिकारियों के अनुसार हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को उजैर को रिहा कर दिया गया है। इम्तियाज को रिहा करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी है।दूतावास लगातार ट्वीट कर लोगों को मामले की जानकारी देता रहा। रात करीब नौ बजे दूतावास ने ट्वीट कर इम्तियाज को रिहा करा लिए जाने की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें