Move to Jagran APP

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात से अमित शाह व भूपेंद्र पटेल समेत दर्जन नेता शामिल, देखें लिस्‍ट

BJPs National Executive Committee गुजरात से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक दर्जन नेताओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहली बार शामिल हुए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 08:35 AM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 08:37 AM (IST)
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात से अमित शाह व भूपेंद्र पटेल समेत दर्जन नेता शामिल, देखें लिस्‍ट
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात से एक दर्जन नेता शामिल

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupender Patel), केंद्रीय मंत्री परसोत्तम रुपाला, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया व प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित एक दर्जन नेताओं को जगह दी गई।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहली बार शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के अलावा गुजरात भाजपा के प्रभारी महासचिव रत्नाकर एवं सह प्रभारी सुधीर गुप्ता भी पार्टी की कार्यकारिणी में सदस्य बनाए गए। इनके अलावा केंद्रीय डेयरी एवं पशुपालन मंत्री परसोत्तम रुपाला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात से सांसद डॉ भारती बेन शियाल, गुजरात से राज्यसभा सदस्य रमिलाबेन बारा भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुनी गई हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लंबे समय से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हैं। जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री चुन लिए गए और मुख्यमंत्री कोटे से उन्हें अब भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल किया गया है। गुजरात से केंद्र सरकार में मंत्री परसोत्तम रुपाला मनसुख मांडविया राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए जबकि गुजरात में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री बंद होने वाले वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी एवं नितिन पटेल भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.