Coronavirus: अहमदाबाद में कांग्रेस की नगर सेविका कोरोना की चपेट में
Coronavirus अहमदाबाद में कांग्रेस की नगर सेविका कमला बेन चावड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे उपचार के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अहमदाबाद, संवाद सूत्र। Coronavirus: गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 197 मामले आए थे और शहर में इससे संक्रमितों की संख्या 2378 पर पहुंच गई। वहीं, बेहरामपुरा के नगर सेवक बदरुद्दीन शेख का रविवार को कोरोना वायरस से निधन के बाद मंगलवार को इसी विस्तार की कांग्रेस की नगर सेविका कमला बेन चावड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे उपचार के एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मनपा अधिकारी के मुताबिक, बेहरामपुर की एक ओर कांग्रेस की महिला नगर सेविका कमलाबेन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें बुखार होने से उनकी कोरोना की जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। नगर सेविका कमला बेन के परिवार सहित संपर्क मे आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है।
अहमदाबाद के बेहरामपुरा, जमालपुर, दरियापुर, कालूपुर सहित के हॉटस्पॉट एरिया में अभी तक पंद्रह सौ से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ये सभी मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र हैं और तब्लीगी जमात के संपर्क में आने से यहां कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। इसी क्षेत्र में जमालपुर के कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और अस्पताल में उपचार के वे स्वस्थ हो गए हैं, उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी भी दे गई है। हालांकि बेहरापुर के कॉर्पोरेटर बदरुद्दीन शेख की कोरोना से मौत हो गई।
साबरमती सेंट्रल जेल के दो कैदी कोरोना पॉजिटिव
अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल तक कोरोना वायरस फैल गया है। यहां दो सजायाप्ता कैदी कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
दोनों कैदियों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल में बंद इरजरायल खान और नवाब खान नामक कैदी को जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद सामन आया कि दोनों कोरोना वायरस संक्रमित है। जिसके बाद दोनों कैदियों को सिविल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदियों को अस्पताल ले गए पुलिसकर्मी क्वारंटाइन में चले गए हैं।