अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupender Patel) ने भी अगले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में राज्य की सभी 182 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कुछ माह पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष यह लक्ष्य रखा था। गुजरात प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP)अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कहा की भाजपा गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटें जीतने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) परिणाम व अपने काम के जरिए जवाब देते हैं। इसीलिए विरोधियों को उनके खिलाफ बोलने का मौका ही नहीं मिलता है।
भाजपा ने जीता जनता का विश्वास
भारतीय जनता पार्टी परिवार की भावना से काम करती है कथा उसका हर कार्यकर्ता परिवार का सदस्य होता है। भाजपा आज गुजरात की जनता का विश्वास जीत चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा राज्य की सभी विधानसभा सीटें जीतने की जीत और कोशिश करेगी। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील भी कई मौकों पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के समक्ष विधानसभा की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रख चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था हालांकि पार्टी उस चुनाव में 99 सीट पर ही अटक गई थी। जबकि कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगाने वह आंदोलनों का सहारा लेकर भी 77 सीट पर ही जीत दर्ज कर सकी थी।
पालिका चुनाव में भाजपा ने जीती 90% सीटें
फरवरी-मार्च 2021 में हुए पंचायत में पालिका चुनाव में भाजपा 90% सीटें जीतने में सफल रही थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल व पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा गया था। पाटिल वह नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अब अगले चुनाव को लीड करेंगे तथा पार्टी को उम्मीद है कि वह विधानसभा की सभी सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि उनकी पार्टी ने आदिवासी समुदाय कभी भी वोट बैंक के रूप में नहीं देखा। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हर्षद वसावा की प्रशंसा करते हुए तरुण चुग ने कहा कि पार्टी वह सरकार आदिवासी समुदाय के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा उनके अधिकारों की रक्षा तथा जीवन स्तर ऊपर लाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं चला रहे हैं। चुग ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्ववान किया की आदिवासियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए उन्हें तत्पर रहना चाहिए।