गुजरात में दो समुदायों में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत; चार घायल
Clash in Anand. गुजरात के आणंद में दो समुदायों में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 12:58 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 12:58 PM (IST)
आणंद, प्रेट्र। गुजरात के आणंद जिले में शनिवार को पैसे को लेकर हुई कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, खंभत तालुका के उंदेल गांव में पटेल तथा मोलेसलाम गरासिया समुदायों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हिंसा भड़क गई। डीएसपी खंभत रीमा मुंशी ने बताया कि लड़ाई में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।
इस दौरान दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को करमसाद व वड़ोदरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दोनों समूहों की तरफ से आठ-दस लोग संघर्ष में शामिल थे। अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें