विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chitra Bharati Film Festival 2020: चित्र भारती फिल्‍म फेस्‍टिवल का सीएम विजय रूपाणी करेंगे उद्घाटन

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Fri, 21 Feb 2020 05:11 PM (IST)

Chitra Bharati Film Festival 2020. चित्र भारती फिल्‍म फेस्‍टिवल 21 से 23 फरवरी तक अहमदाबाद में आयोजित होगा।

Chitra Bharati Film Festival 2020: चित्र भारती फिल्‍म फेस्‍टिवल का सीएम विजय रूपाणी करेंगे उद्घाटन
Chitra Bharati Film Festival 2020: चित्र भारती फिल्‍म फेस्‍टिवल का सीएम विजय रूपाणी करेंगे उद्घाटन

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Chitra Bharati Film Festival 2020. भारतीय चित्र साधना की ओर से तीसरा चित्र भारती फिल्‍म फेस्‍टिवल 21 से 23 फरवरी तक अहमदाबाद में आयोजित होगा। मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, फिल्‍मकार सुभाष घई, गीतकार प्रसून जोशी इसका उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, कलाकार मनोज जोशी समापन समारोह में पुरस्‍कार वितरण करेंगे। फिल्‍म उत्‍सव का उद्देश्‍य भारतीय कला व संस्कृति के साथ मूल्‍यों का सृजन करना है।

फिल्‍म फेस्‍टिवल के संयोजक अतुल गंगवार के मुताबिक, देश के 23 राज्‍यों के साढ़े चार सौ से अधि‍क फिल्‍मकारों ने नवंबर से दिसंबर 2019 तक फेस्‍टिवल के लिए अपनी एंट्री भेजी थी। 23 राज्‍यों की हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, भोजपुरी, तेलुगू, मलयालम, कन्‍नड सहित 21 भाषाओं में तथा विविध विषयों पर तैयार फिल्‍मों का गुजरात यूनिवसिर्टी अहमदाबाद के सभागार में प्रदर्शन होगा। फिल्‍म फेस्‍टिवल 2020 की थीम भारतीय संस्कृति व मूल्‍य, रचनात्‍मक कार्य, भारतीय परिवार, सामाजिक सौहार्द्र, लोककला, पानी, पेड़, साफ-सफाई, महिलाएं, राष्‍ट्रवाद, राष्‍ट्रीय सुरक्षा रखा गया। फिल्‍मों को कैंपस फिल्‍म, एनिमेशन फिल्‍म, शॉर्ट फिल्‍म तथा डॉक्‍यूमेंट्री वर्ग में बांटा गया है।

अहमदाबाद में चित्र साधना का यह तीसरा फिल्‍म फेस्‍टिवल है, इससे पहले इंदौर व दिल्‍ली में इसका आयोजन हो चुका है। दिल्‍ली आईआईएमसी में 28 अक्‍टूबर, 2017 को फिल्‍म विषय को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें युवक-युवतियों को फिल्‍म के निर्माण, लेखन, निर्देशन, डबिंग, ऑडियो व वीडियो एडिटिंग सहित विविध तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद 19 से 29 फरवरी, 2018 को शिरीफोर्ट सभागार में भारतीय चित्र साधना का दूसरा बड़ा फिल्‍मोत्‍सव आयोजित किया गया था।

आगामी फिल्‍म उत्‍सव की थीम भी भारतीय कला, संस्कृति, परिवार व सामाजिक मूल्‍यों को ही केंद्र में रखा गया है। चित्र भारती फिल्‍म फेस्‍टिवल का उद्घाटन 21 फरवरी को मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, गीतकार एवं भारतीय फिल्‍म सेंसर बोर्ड के अध्‍यक्ष प्रसून जोशी, फिल्‍मकार सुभाष घई, किरण शांताराम, अभिनेत्री सीमा बिस्‍वास व गुजरात यूनिवसिर्टी के कुलपति डॉ हिमांशु पंड्या करेंगे, जबकि 23 फरवरी को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, फिल्‍म कलाकार मनोज जोशी एवं प्रियदर्शन पुरस्‍कार वितरण करेंगे। 

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें