घर में लगी आग में सो रहा परिवार जिंदा जला, पति-पत्नी की मौत, दो पुत्री और मां गंभीर
अहमदाबाद के प्रदलादनगर इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है। शॉट सर्किट के कारण आग लग जाने से घर में सो रहे एक परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से जल गये।
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद के प्रदलादनगर इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है। शॉट सर्किट के कारण आग लग जाने से घर में सो रहे एक परिवार के पांच सदस्य बुरी तरह से जल गये। घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनकी दो बच्चियां और मां गंभीर रुप से झुलसने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रहलादनगर में स्थित इशान टावर बी फ्लेट नंबर 64 में यह घटना हुई। एक कंपनी में मार्केटिंग हेड के तौर काम करते अचलभाई शाह 50 इशान टावर में अपनी पत्नी प्रेमिला (47) , दो पुत्री आरोही ,रिशीता और माता के साथ रहते थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात परिजन खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। करीब रात के 2 बजे लगने पता चला बजे अचानक आग लग गयी। नींद के कारण अंदर सो रे लोगों को पता नहीं चला। जब पड़ोशियों को आग के बारे में पता चला तब तक वह कमरे तक फैल चुकी थी। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरु की और प्रशासन को सूचना दी ।
सूचना पाते ही पुलिस सहित दमकल जवानों का काफिला रात 2.30 बजे स्थल पर पहुंचा। जवानों ने घर में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां बुरी तरह से जले अचलभाई शाह और पत्नी प्रेमिला शाह की मौत हो गई। जबकि उनकी मां और दोनों पुत्रियों की हालत नाजुक है।
पुलिस ने और दमकल जवानों ने बताया कि शोटसर्किट के कारण आग रात करीब 2 बजे लगी तभी पूरा परिवार घर में सो रहा था। जिससे किसी को कुछ पता नहीं चला। सभी लोग घर के बाहर नहीं निकल पाये। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।