शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती के पिता को मारी गोली, हालत गंभीर
Boyfriend shoot. गुजरात में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने युवती के पिता को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद शहर में पुत्री के साथ शादी कराने से इनकार करने पर प्रेमी कुछ लोगों के साथ मिलकर शनिवार रात युवती के पिता को गोली मार कर फरार हो गया है। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें चिकिस्ता के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोला पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार प्रेमी और उसके साथियों की तलाश शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, शहर के न्यू राणिप क्षेत्र के सरस्वती नगर में बदनसिहं बाजीलालपाल और शिशुपाल भरत सिंह पाल आस-पास में ही रहते है। ये दोनों मूल उत्तर प्रदेश के निवासी है। सोला पुलिस ने रविवार को बताया कि बदनसिंह की 18 वर्षीय पुत्र के साथ शिशुपाल प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता। लेकिन परिजनों को यह रिश्ता मना कर दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच अक्सर नोकझोक होती रहती थी। इस संबंध में आठ महीने पहले साबरमती पुलिस थाने में शिकायत दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात बदन सिंह पाल अपनी सोड़ा की रेकड़ी बंदकर साइकिल पर घर जा रहे थे। इस दौरान चांदलोडिया नाले के पास दो अजनबी युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक युवक उनका गला पकड़ रखा था। उस समय शिशुपाल आया। उसने उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल लिए। तीनों युवकों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद शिशुपाल ने देशी तमंचे से उस पर फायरिंग कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि बदन सिंह के पैर पर गोली लगने से उसे लहू लूहान अवस्था में अहमदाबाद सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है।