Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरत में बेडरूम में मिली महिला भाजपा नेता की लाश, मौत से पहले आखिरी कॉल पर कही ये बात

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 07:43 PM (IST)

    गुजरात के सूरत में भाजपा की महिला नेता की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच को भेजा गया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई संदेह नहीं व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता तनाव में थी। मौत से पहले उन्होंने इसका जिक्र एक फोन कॉल में किया था।

    Hero Image
    सूरत में घर पर मृत मिली भाजपा नेता।

    डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में 34 वर्षीय महिला भाजपा नेता की लाश घर पर मिली है। मृतका की पहचान दीपिका पटेल के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सूरत के भीमराड इलाके में स्थित घर पर दीपिका की लाश मिली है। सहकर्मी का कहना है कि वह तनाव में थीं। दीपिका सूरत के वार्ड नंबर 30 से भाजपा महिला मोर्चा की नेता थी। सूरत पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस तनाव की वजह भी जानने की कोशिश में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौत से पहले पार्षद को किया फोन

    पुलिस के मुताबिक दीपिका ने मौत से पहले वार्ड नंबर 30 के पार्षद चिराग सोलंकी को फोन भी किया था। चिराग को दीपिका भाई मानती थी। मौत से पहले उसने चिराग से अपने तनाव में होने की बात बताई। चिराग जब दीपिका के घर पहुंचे तो उन्हें दरवाजा बंद मिला। हालांकि उनके तीनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। बार-बार आवाज देने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो चिराग ने बेडरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे मे दीपिका फंदे पर लटकी थी। तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया।

    मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच

    दीपिका के पति किसान हैं। घटना के वक्त वह घर मौजूद नहीं थे। परिवार ने किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। उधर, पुलिस कॉल डिटेल्स के माध्यम से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतका के फोन को फॉरेंसिक जांच को भेजा है।

    बिलासपुर में भी भाजपा नेता ने की खुदकुशी

    27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी भाजपा नेता नरेंद्र कौशिक ने आत्महत्या कर ली थी। भाजपा नेता कोयला व्यवसाय से जुड़े थे। व्यावसायिक लेनदेन के विवाद में उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त की थी। जहर खान के खबर मिलने पर परिजन तुंरत उन्हें अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय के मुताबिक परसदा के रहने वाले नरेंद्र कौशिक ट्रांसपोर्टर थे। जहर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। स्वजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मगर इलाज के दौरान वह जिदंगी की जंग हर गए।

    यह भी पढ़ें: 4 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र के नए सीएम का एलान, अजित पावर दिल्ली रवाना; इस नेता का नाम तय!

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 44 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अशोक खेमका को फिर विज के साथ लगाया