Move to Jagran APP

Gujarat: एआइएमआइएम को बेदखल कर गोधरा नगरपालिका पर फिर काबिज हुई भाजपा

Gujarat एआइएमआइएम के समर्थन से नगरपालिका की बागडोर संभाल रहे संजय सोनी खुद छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पंचमहाल जिले की गोधरा नगरपालिका में मार्च 2021 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सात निर्दलीय पार्षदों की मदद से सत्ता पर काबिज हो गई थी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 09:26 PM (IST)
Gujarat: एआइएमआइएम को बेदखल कर गोधरा नगरपालिका पर फिर काबिज हुई भाजपा
एआइएमआइएम को बेदखल कर गोधरा नगरपालिका पर फिर काबिज हुई भाजपा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के गोधरा की स्थानीय राजनीति में गुरुवार को हुए उठापटक ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा। नगरपालिका में कल तक विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने निर्दलीय पार्षदों की मदद से एआइएमआइएम को बेदखल कर फिर सत्ता पर कब्जा जमा लिया। एआइएमआइएम के समर्थन से नगरपालिका की बागडोर संभाल रहे संजय सोनी खुद छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पंचमहाल जिले की गोधरा नगरपालिका में मार्च 2021 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) सात निर्दलीय पार्षदों की मदद से सत्ता पर काबिज हो गई थी। निर्दलीय पार्षद संजय सोनी पालिका के चेयरमैन बनाए गए, लेकिन गुरुवार को वह छह पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद गोधरा नगरपालिका पर फिर भाजपा का परचम लहरा गया। मार्च 2021 से पहले गोधरा नगरपालिका पर भाजपा ही काबिज रही थी। 44 सदस्यों वाली नगरपालिका में इस साल भाजपा व एआइएमआइएम ने 18-18 सीटें हासिल की थीं। सात पर निर्दलीय व एक पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।

loksabha election banner

गौरतलब है कि गुजरात में गोधरा से भाजपा विधायक सीके राउलजी व उनके पुत्र को फोन पर धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोधरा के बावड़ी खुर्द गांव निवासी प्रवीण चारण पर गत दिनों भाजपा के विधायक सीके राउलजी व उनके पुत्र को फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। फोन पर उसने गालियां दीं व अभद्र व्यवहार किया था। आरोपित ने विधायक को फोन कर कहा था कि जनता के मत से चुने गए हैं तो काम भी करना पड़ेगा। अपने गांव में विकास कार्य नहीं कराने से क्षुब्ध था, इसीलिए उसने विधायक को फोन पर धमकी दी। पुलिस उपाधीक्षक सीसी खटाना ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश भेजी थी। बुधवार को इस युवक को गिरफ्तार किया गया। विधायक के पुत्र ने गोधरा तहसील थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.