Move to Jagran APP

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो बड़े नेता आप में शामिल

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो बड़े नेता इंद्रनील राजगुरु और वाशरंभाई सगथिया आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2022 03:00 PM (IST)Updated: Thu, 14 Apr 2022 03:37 PM (IST)
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो बड़े नेता आप में शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो बड़े नेता आप में शामिल। फोटो एएनआइ

अहमदाबाद, एएनआइ। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में वीरवार को गुजरात कांग्रेस के दो बड़े नेता इंद्रनील राजगुरु और वाशरंभाई सगथिया आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। राजगुरु ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा करते हुए दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए लड़ते हैं। इस रवैये ने मुझे बहुत प्रभावित किया। मैं शुरू से ही कांग्रेस में था, क्योंकि मैं लोगों की सेवा करना चाहता था। भाजपा ने लोगों को बेवकूफ बनाकर सत्ता हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने एक विकल्प बनने की क्षमता खो दी है। कांग्रेस में भाजपा को हराने की इच्छाशक्ति की कमी है।

loksabha election banner

राजगुरु बोले, केवल आप में ही गुजरात में भाजपा को उखाड़ फेंकने की ताकत

राजगुरु ने 2012 में राजकोट पूर्व सीट से कांग्रेस विधायक के रूप में जीत हासिल की। ​​2017 में उन्होंने राजकोट पश्चिम सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी सुरक्षित सीट छोड़ने का फैसला किया, लेकिन वह अंततः रूपाणी से हार गए। 2018 में राजगुरु ने यह दावा करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया कि वह पार्टी संगठन के कामकाज से नाखुश हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं को दंडित करने के बजाय पदोन्नत किया गया था। राजगुरु 2019 में कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी किया। राजगुरु ने कहा कि मैं आप में शामिल हो रहा हूं, क्योंकि यह लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने का सबसे अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। इसके अलावा मुझे लगता है कि केवल आप में ही गुजरात में भाजपा को उखाड़ फेंकने की ताकत है। आगामी विधानसभा चुनाव  दिसंबर में होने की उम्मीद है। स्थानीय कांग्रेस नेता वशराम सगथिया ने राजकोट नगर निगम में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया था। वह भी आप में शामिल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.