गुजरात: पूर्व मंत्री ने निजी बंगला धुलवाने के लिए बुलवाया फायर फाइटर, विवाद के बाद नगर पालिका ने वसूला शुल्क
गुजरात के पूर्व मंत्री बचुभाई खाबड ने दाहोद में अपने निजी बंगले को धुलवाने के लिए नगर पालिका के फायर ...और पढ़ें
-1791220357316_m.webp)
निजी बंगले धोने के लिए बुलवाया फायर फाइटर (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)
HighLights
पूर्व मंत्री बचुभाई खाबड ने निजी बंगले के लिए फायर फाइटर बुलाया।
दाहोद जिले में नगर पालिका के फायर फाइटर का दुरुपयोग हुआ।
विवाद के बाद नगर पालिका ने 2700 रुपये का शुल्क वसूला।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मंत्री बचुभाई खाबड के दाहोद जिले के गांव में स्थित बंगले को नगर पालिका के फायर फाइटर बुलवाकर धुलवाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला चर्चा में आया तो नपा अधिकारी ने इसका शुल्क वसूल कर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया। मंत्री को अपने दो पुत्रों के घोटाले के मामले में पद से हाथ धोना पडा था।
राज्य के पूर्व पंचायत राज्य मंत्री बचुभाई खाबड दाहोद जिले की देवगढ बारिया से विधायक हैं, देवगढबारिया से करीब 30 किमी दूर अपने गांव में स्थित बंगले को धुलवाने के लिए पूर्व मंत्री ने नगर पालिका के फायर फाइटर को काम पर लगा दिया।
नरेगा में उनके दो पुत्रों के 71 करोड रु के घोटाले के चलते उनका मंत्री पद चला गया लेकिन सत्ता का रौब बरकरार है। मामला प्रकाश में आया तो नपा अधिकारी ने 27 सौ रु वसूल कर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया।
नगर पालिका अध्यक्ष धर्मेश कलाल ने बताया कि फायर कॉल आने के बाद टेंकर रवाना किया गया, वहां पहुंचने पर बंगले को धुलवाने की बात कही लेकिन फायरकर्मियों ने इनकार कर दिया।
इस पर पूर्वमंत्री ने नगरपालिका को फोन कर बंगला धुलवाने की बात कही। कलाल ने बताया रविवार होने के कारण शुल्क नहीं वसूला जा सका लेकिन सोमवार को उसका शुल्क वसूल लिया गया।
