विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election Result 2022: गुजरात और हिमाचल में दोबारा सत्ता में आएगी बीजेपी या बदलेगी सरकार; आज होगा फैसला

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 08 Dec 2022 12:11 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 10:19 AM (IST)

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे ...और पढ़ें

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी।
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी।

जेएनएन, नई दिल्ली : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी। इसके साथ ही छह विधानसभा और एक लोकसभा उप चुनाव के लिए भी मतगणना होगी। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मतगणना स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की है। भाजपा को गुजरात से खास उम्मीदें हैं। जबकि, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के परिणाम पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को भी दोनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

हिमाचल में 'रिवाज' को तोड़ने की कोशिश करेगी भाजपा 

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि इस राज्य की 'रिवाज' को इस बार बदल दिया जाए। दरअसल, इतिहास की ओर झांके तो हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी दिखती है। इस बार बीजेपी की कोशिश है कि हिमाचल में यह परंपरा को तोड़ा जाए। गौरतलब है कि इस बार हिमाचल में बीजेपी ने नारा दिया था, 'राज नहीं, रिवाज बदलेगा।' भाजपा ने उत्तर प्रदेश, गोवा, असम और उत्तराखंड में पिछले विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी।

बता दें कि राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। राज्यभर से निर्वाचन अधिकारियों को छह दिसंबर तक कम से कम 52,859 (लगभग 87 प्रतिशत) डाक मतपत्र प्राप्त हुए, जो 2017 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। 2017 में कुल 45,126 डाक मतपत्र प्राप्त हुए थे।

मतगणना केंद्रों पर रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी भारती ने बताया कि राज्य की 182 विधानसभा सीटों के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

Video: Gujarat Election 2022: PM Narendra Modi ने डाला वोट, हाथ हिलाकर किया जनता शुक्रिया

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: मतगणना के लिए 182 निरीक्षक किए गए नियुक्‍त, केंद्रों पर मोबाइल और लेपटॉप पर लगाई गई रोक

सुबह आठ बजे से शुरू होगी काउंटिंग

वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस बार सरकार बदलेगी या रिवाज, इसका निर्णय होगा। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना के लिए 59 स्थानों पर 68 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि सुबह आठ बजे पहले सर्विस वोट व डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। लाहुल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भुंतर में, भरमौर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना चंबा, जबकि किन्नौर की मतगणना रिकांगपिओ में होगी।

कांग्रेस और आप कार्यकर्ता कर रहे ईवीएम की निगरानी

गुजरात में 37 स्थलों पर मतगणना होगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर रहे हैं। राजकोट के कणकोट मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सीसीटीवी युक्त जीप बाहर खड़ी कर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अहमदाबाद में भी इनके कार्यकर्ता जमे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Gujarat Exit Polls: एग्जिट पोल्स के बाद गुजरात भाजपा ने किया सरकार बनाने का दावा, कहा- AAP का नहीं खुलेगा खाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।