विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election 2022: अशोक गहलोत ने भाजपा व आप पर साधा निशाना, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sun, 30 Oct 2022 08:24 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 लौहपुरुष व देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ...और पढ़ें

अशोक गहलोत ने भाजपा और आप पर साधा निशाना, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल। फाइल फोटो
अशोक गहलोत ने भाजपा और आप पर साधा निशाना, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Assembly Election 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) कांग्रेस की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कामन सिविल कोड और आम आदमी पार्टी (AAP) के जनता की पसंद के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के दांव पर पलटवाकर करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में भाजपा व आप चुनाव हार रही है, इसलिए ऐसी नौटंकी कर रही है। कांग्रेस गुजरात में परिवर्तन यात्रा निकालेगी।

भाजपा और आप पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पंजाब के पार्टी कार्यालय व सरकारी दफ्तरों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटवाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात का अपमान किया है। देश व दुनिया में गुजरात की पहचान गांधीजी से है। आप नेताओं ने उनका फोटो हटाया है, जिसके लिए गुजरात की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। गहलोत ने कहा कि भाजपा भी हार सामने देख समान नागरिक संहिता का मुद्दा लेकर आई है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात का चुनाव हार रही है, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व ग्रहमंत्री अमित शाह गुजरात में डेरा जमाए हैं।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में ये नेता होंगे शामिल

लौहपुरुष व देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर 31 अक्टूबर से कांग्रेस गुजरात में परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी। अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी के साथ उत्तर गुजरात के वडगाम से गांधीनगर तक यात्रा निकालेंगे। गहलोत के विरोधी व राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सोमवार से गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। गुजरात के फागवेल से वडोदरा तक परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भुज से राजकोट तक, पूर्व सांसद बीके हरिप्रसाद सोमनाथ से अहमदाबाद तक, कांग्रेस मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेडा जंबुसर से उमरगाम तक यात्रा निकालेंगे। गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं।

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल बोले, 130 करोड़ भारतीय चाहते हैं नोटों पर गणेश और लक्ष्मी की तस्वीरें