विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Assembly Election 2022: अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर उठाए सवाल

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Fri, 28 Oct 2022 09:50 PM (IST)

Gujarat Assembly Election 2022 राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने गुजरात यात्रा के पहले दिन ...और पढ़ें

अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर उठाए सवाल। फाइल फोटो
अशोक गहलोत ने गुजरात चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर उठाए सवाल। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Assembly Election 2022: राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुजरात यात्रा के पहले दिन भाजपा, चुनाव आयोग व मीडिया पर कई सवाल उठाए। अशोक गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम पूरे होने के बाद ही चुनाव आयोग तिथि घोषित करेगा। उन्होंने गुजरात व देश के हालात चिंताजनक बताए और कहा कि लोकतंत्र व संविधान खतरे में है।

कहा-देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में

वडोदरा में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव के साथ गुजरात चुनाव की तिथि घोषित होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों के पूरे होने का इंतजार कर रहा है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री गुजरात में करीब 90 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास कर चुके हैं, सरकार जो वादे करती है उसे पूरा नहीं करती। अशोक गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र व संविधान खतरे में है, मीडिया भी दबाव में काम कर रहा है। सरकार के खिलाफ बोलने व लिखने वाले कई पत्रकार, साहित्यकार जेलों में बंद हैं।

कहा-चुनाव के लिए तैयार है कांग्रेस

अशोक गहलोत ने देश में महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जो वादे करती है, उसे पूरा नहीं करती। अशोक गहलोत ने बताया, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के नाम का उल्लेख करते हुए कहा है कि कांग्रेस गांवों में जमीन स्तर पर काम कर रही है, इसका अर्थ स्पष्ट करना चाहिए। उनका कहना है कि चुनाव कभी भी घोषित हों, कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

नवसारी में आदिवासी आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे

अशोक गहलोत शनिवार को दक्षिण गुजरात के नवसारी में आदिवासी आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। अशोक गहलोत के साथ गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा गुजरात के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल आदि नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल

यह भी पढ़ेंः गुजरात में कांग्रेस के 63 विधायकों को मिल सकता है टिकट