Move to Jagran APP

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: अरविंद केजरीवाल 11 मई को गुजरात के राजकोट में करेंगे रैली

Gujarat Assembly Election 2022 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 मई को गुजरात दौरे पर जाएंगे और उसी दिन राजकोट में रैली करेंगे। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने अभी से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 08 May 2022 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 08 May 2022 07:46 PM (IST)
Arvind Kejriwal Gujarat Visit: अरविंद केजरीवाल 11 मई को गुजरात के राजकोट में करेंगे रैली
अरविंद केजरीवाल 11 मई को गुजरात के राजकोट में करेंगे रैली। फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 मई को गुजरात दौरे पर जाएंगे और उसी दिन राजकोट में रैली करेंगे। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने अभी से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गत दिनों आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि दोनों पार्टियां रईसों को और रईस बनाने के लिए काम करती हैं। आदिवासी संकल्प महासम्मेलन' को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के दो सर्वाधिक धनी व्यक्ति गुजरात से हैं और सर्वाधिक गरीब आदिवासी भी गुजरात के हैं। भाजपा और कांग्रेस रईसों के साथ हैं। दोनों ही उन्हें और रईस बना रही हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी आपके (आदिवासियों) साथ है। हम गरीबों की पार्टी हैं।

loksabha election banner

भाजपा और कांग्रेस पर साधा था निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जब तक भाजपा व कांग्रेस सत्ता में रहेंगी, वे रईसों को और रईस बनाएंगी। हमें एक मौका दीजिए, हम आपको गरीबी से बाहर निकालेंगे। हम रईसों के साथ नहीं, बल्कि गरीबों के साथ हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुजरात के स्कूलों को अच्छा बनाने का वादा करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री को दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जो नेता मुफ्त बिजली देता है, वह ईमानदार है और जो महंगी बिजली देता है वह बेईमान है। महासम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को गैर-गुजराती करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी राज्य इकाई का नेतृत्व करने के लिए एक गुजराती नेता भी नहीं मिल सका। जबाव में पाटिल ने ट्वीट कर कहा, खालिस्तानी मानसिकता वाले लोगों को अपनी पार्टी में जिम्मेदारी देने वाले और खालिस्तान की मांग करना संवैधानिक अधिकार मानने वाले अरविंद केजरीवाल देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.