विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जीवन में मौका मिले तो मच्छर बनना कॉकरोच नहीं', अहमदाबाद में CJP के खिलाफ लगे बैनर

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:36 PM (IST)

अहमदाबाद में CJP के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले उसके नेताओं के खिलाफ बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों में CJP नेताओं को देश विरोधी बताया गया है।

अहमदाबाद के पालडी में लगे बैनर (फोटो साभार- इंटरनेट मीडिया)

अहमदाबाद के पालडी में लगे बैनर (फोटो साभार- इंटरनेट मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर के दिल्ली में प्रदर्शन के एलान से पहले अहमदाबाद में सीजेपी नेताओं के खिलाफ बैनर लगे हैं। 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में एक विराट जनसभा होगी।

सपोर्ट भारत के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद की पालड़ी व आश्रम रोड पर 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाली विराट जनसभा के बैनर लगाए हैं।

बैनर में जहां एक और दुबई फ्लाई के पायलट स्मित मच्छर को देश के हीरो की तरह बताया गया है वही कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीप के आशुतोष राणा का सौरव दास के साथ मशहूर लेखिका अरुंधति राय, दंगा फैलाने के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद, कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार को भी देश विरोधी बताया गया है।

इसमें लिखा है कि देश विरोधी और देश को तोड़ने वाली ताकतों को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैनर में नीचे लिखा है, जीवन में मौका मिले तो मच्छर बनना कॉकरोच नहीं। सपोर्ट भारत ने देश विरोधी एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ जंग का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा पर एक्शन, दिल्ली पुलिस ने 2874 लोगों पर की FIR; 118 पुलिसकर्मी हुए थे जख्मी

यह भी पढ़ें- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान, दिल्ली बॉर्डर्स पर बढ़ी चौकसी; आज से नेता और एक्टिविस्ट होंगे नजरबंद