विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान, दिल्ली बॉर्डर्स पर बढ़ी चौकसी; आज से नेता और एक्टिविस्ट होंगे नजरबंद

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:13 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 09:14 AM (IST)

सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके चलते दिल्ली की सीमाओं और नई ...और पढ़ें

गुरुवार से ही दिल्ली एनसीआर में नेताओं और एक्टिविस्टों को हाउस अरेस्ट करना शुरू कर सकती है। एआई इमेज

गुरुवार से ही दिल्ली एनसीआर में नेताओं और एक्टिविस्टों को हाउस अरेस्ट करना शुरू कर सकती है। एआई इमेज

HighLights

  1. सीजेपी का 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान।

  2. दिल्ली की सीमाओं और नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद।

  3. पुलिस नेताओं और एक्टिविस्टों को हाउस अरेस्ट कर रही है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एसआईआर के विरोध में राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के भी 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के का एलान किया गया है। इसके मद्देनजर दिल्ली और अर्द्ध सैनिक बलों ने गुरुवार से ही दिल्ली की सभी छोटे-बड़े सीमाओं सहित नई दिल्ली जिले में बेहद चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त कर दिए हैं।

पुलिस इस बार बेहतर रणनीति के तरह प्लान कर रही है ताकि को प्रदर्शनकारियों से और ठीक तरीके से निपटा जा सके। रणनीति के मद्देनजर कुछ दिनों से पुलिस मुख्यालय में रोज पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में सभी आला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं।

गुरुवार से ही दिल्ली एनसीआर में नेताओं और एक्टिविस्टों को हाउस अरेस्ट करना शुरू कर सकती है। बुधवार रात को ही कई नेताओं और एक्टिविस्ट के घरों के आसपास पुलिस अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई थी। ऐसा करके उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने योजना बनाई है कि सीजेपी को किसी भी सूरत में दिल्ली में घुसने न दिया जाए। संभव है कि कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएंगे। किसी को प्रदर्शन के लिए नई दिल्ली जिले में आते ही उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों को बुराड़ी के संतनगर अथवा छत्रसाल स्टेडियम में रखने की व्यवस्था की गई है। वहां ये लोग जितना भी चाहे अपनी मांगों के बाबत प्रदर्शन कर सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर आधारित खबर दी जाएगी।