EMI ने ले ली जान: 60 हजार रुपये के लेन देन में दो श्रमिकों को जिंदा जलाया
गुजरात के अमरेली जिले में वाहन के बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद में दो श्रमिकों को गाड़ी में जिंदा ...और पढ़ें
-1793718183517_m.webp)
HighLights
वाहन के बकाया भुगतान को लेकर विवाद
दो श्रमिकों को गाड़ी में जिंदा जलाया
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के अमरेली जिले में एक वाहन खरीदने के बाद समय पर रु का भुगतान नहीं कर पाने के चलते मध्य प्रदेश के दो श्रमिकों को वाहन में ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। म्रतकों में एक नाबालिग युवक शामिल है।
अमरेली जिले की लिलिया तहसील के गांव गुंदारण के बाहरी इलाके में स्थित खेत में इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित खेत में खडे एक वाहन में सो रहे थे, तभी आरोपित दो युवकों वाहन में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
इसी वाहन की खरीद के बाद लेन देन को लेकर विवाह हुआ था। शिकायतकर्ता कमलेश बघेल ने बताया कि मृतकों में उनका एक बेटा व भतीजा है। इनकी पहचान रवि बघेल (16) और नितिन पचाया (21) के रूप में हुई है।
पुलिस उपाधीक्षक विस्मय मानसेता ने बताया कि आरोपी विनोद डोडियार ने शिकायतकर्ता से किस्तों पर एमयूवी खरीदी थी। 60,000 रुपये बकाया न चुकाने पर शिकायतकर्ता ने 10 दिन पहले वाहन मालिक के निर्देश पर वाहन को वापस अपने कब्जे में ले लिया था।
इससे नाराज होकर विनोद और उसके भाई राजू ने साजिश रचकर वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 103 1 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।