विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आंदोलन से निपटना ही मेरा काम', अहमदाबाद में कार्यक्रम के दौरान बोले अमित शाह

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:58 PM (IST)

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में हो रहे विभिन्न प्रकार के आंदोलनों को लेकर कहा कि इससे निपटना उनका काम है

अमित शाह ने देश में हो रहे विभिन्न प्रकार के आंदोलनों को लेकर कहा कि इससे निपटना उनका काम है

अमित शाह ने देश में हो रहे विभिन्न प्रकार के आंदोलनों को लेकर कहा कि इससे निपटना उनका काम है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में हो रहे विभिन्न प्रकार के आंदोलनों को लेकर कहा कि इससे निपटना उनका काम है। देश की बड़ी समस्याएं सुलझाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली, लेकिन इसके साथ ही यह काम भी उनका है कि जहां लोग रह रहे हों, वहां जलभराव जैसी समस्या न हो।

उन्होंने कहा कि अगली बार वोट मांगने से पहले जलभराव की समस्या ठीक हो जाएगी। वह फार्मा क्षेत्र के लोगों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना और विश्व को दवा पहुंचाना भारत का लक्ष्य रहेगा। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने अपनी फार्मास्यूटिकल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दुनिया को बहुत कम समय में इसकी वैक्सीन उपलब्ध कराई।

जलभराव पर भी बोले शाह

शाह ने कहा कि एन-95 मास्क की देश में भारी कमी थी, लेकिन समय रहते सरकार ने उसका भी प्रबंध किया। बारिश के दौरान गुजरात के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि अगले मानसून तक यह समस्या समाप्त हो जाएगी। गुजरात से सांसद होने के नाते जनता की हर समस्या की जिम्मेदारी उनकी है।

स्पष्ट किया कि महानगरपालिका के मेयर एवं आयुक्त इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। मानसून आने के बाद राज्य में 21 इंच बारिश हुई, लेकिन अगले वर्ष 30 इंच बारिश होगी तो भी जलभराव नहीं होगा, ऐसी व्यवस्था कर दी जाएगी।

शाह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के रहते लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ मनाया पर्व

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि आज मैंने अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है, जो उनके परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डालता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा ऐसे सभी बच्चों को आजीवन निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराई जा रही है। यह दूरदर्शी पहल है। इसे कई विकसित देश भी अभी लागू करने के लिए प्रयासरत हैं। यह मोदी सरकार की ‘सेवा, संवेदना और सुरक्षा’ के सिद्धांतों के प्रति कटिबद्धता का प्रमाण है। सभी बच्चियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कहा कि मोदी सरकार के लिए जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन का मूलमंत्र है। बेटी का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा, तभी परिवार और समाज का भविष्य सुरक्षित होगा। रक्षाबंधन के पर्व पर बेटियों को निःशुल्क इंसुलिन उपलब्ध कराने की यह पहल ‘बेटी की रक्षा और बेटी के स्वास्थ्य’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- पीएम की अपील के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए मोदी कैबिनेट के मंत्री, शाह सबसे आगे