Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह के एडिटेड वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, गुजरात पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार; इन पार्टियों से जुड़ा कनेक्शन

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 30 Apr 2024 01:14 PM (IST)

    Amit Shah fake video case अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले (Amit Shah Fake Video) पर एक्शन लेते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला भी शामिल हैं। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले (Amit Shah Fake Video) में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने पालनपुर और लिंकेडा के एक जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को एडिट किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी का संबंध राजनीतिक पार्टियों से है।  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो कहां से लिया गया और इसे किसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

    पुलिस कर रही है मामले की जांच 

    पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एडिटिंग किसने की। सतीश वंसोला ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर साझा किया। आरबी बारिया ने अपने फेसबुक हैंडल से वीडियो भी वायरल किया। कल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। यह वीडियो संपादक के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। तेलंगाना की एक बैठक का वीडियो मिला है।

    कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

    इस मामले में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि सतीश वंसोला मेरे पीए भाई नहीं हैं। मैं और दलित भाई उनके सम्मान के लिए कोई भी लड़ाई लड़ेंगे। बीजेपी चुनिंदा लोगों को निशाना बनाती है। फर्जी खबरें चलाने के लिए बीजेपी आईटी सेल चलाती है। 

    महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज

    वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई बीजेपी नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल सोशल मीडिया पर अमित शाह का भाषण देने वाला एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ जो फर्जी था।

    यह भी पढ़ें- Maharshtra: पालघर में 17 साल की लड़की से दो लोगों ने किया दुष्कर्म, डॉक्टरों समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज; माता-पिता पर भी लगा आरोप