विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश से लेकर ब्लैक बॉक्स की रिकवरी और पायलट की बातचीत तक... हादसे के बाद क्या-क्या हुआ?

Published: Sat, 12 Jul 2025 08:14 AM (GMT+05:30)

Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ होने से हादसा ...और पढ़ें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो

HighLights

  1. AAIB ने 15 पेज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की।
  2. फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ होने से हुआ विमान हादसा।
  3. प्लेन क्रैश से पहले पायलट्स के बीच हुई बातचीत भी रिवील।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन क्रैश को आज ठीक 1 महीना पूरा हो गया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने 15 पेज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भी सार्वजनिक कर दी है, जिसमें पता चला है कि विमान हादसे की वजह फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ होना था। टेकऑप के 3 सेकेंड बाद ही फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद होने से इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया और प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

AAIB ने प्लेन क्रैश से ठीक पहले पायलट्स के बीच में हुई बातचीत भी सार्वजनिक की है। हालांकि फ्यूल कटऑफ की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं पिछले 1 महीने में AAIB ने यह जांच रिपोर्ट कैसे तैयार की?

यह भी पढ़ें- विमान हादसे की रिपोर्ट पर आया AIR India का पहला बयान, पीड़ित परिवारों और जांच अधिकारियों को लेकर कही ये बात

12 जून 2025

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर AI171 ने गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी और कुछ दूर जाकर ही प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में प्लेन में मौजूद 242 समेत 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

13 जून 2025

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्लेन क्रैश की जांच शुरू की, जिसमें कई एक्सपर्ट्सको शामिल किया गया है। बीजे मेडिकल कॉलेज के मेस की छत से, जहां प्लेन क्रैश हुआ था, एक ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया।

16 जून 2025

बीजे मेडिकल कॉलेज में विमान के मलबे से दूसरा ब्लैक बॉक्स भी ढूंढ निकाला गया। शाम से ही AAIB की टीम ने ब्लैक बॉक्स का डेटा डिकोड करना शुरू कर दिया।

25 जून 2025

ब्लैक बॉक्स का डेटा सफलतापूर्वक डिकोड कर लिया गया। उसकी मेमोरी सुरक्षित थी, जिसका डेटा डाउलनोड किया गया।

12 जुलाई 2025

AAIB ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार बोइंग पर अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। रिपोर्ट में लिखा है कि एक पायलट दूसरे पायलट से कहते सुनाई दे रहा है कि आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया? वहीं, दूसरा पायलट कहता है कि मैंने ऐसा नहीं किया। इसमें यह साफ नहीं है क्या पायलट ने मेडे,मेडे, मेडे कहा था या नहीं? प्लेन क्रैश की फाइनल रिपोर्ट 1 साल में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- AAIB Probe Report: विमान से नहीं टकराया कोई पक्षी, बीच हवा में बंद हुए इंजन; पायलटों का संवाद आया सामने