विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद के एक घर में चल रही थी मेफेड्रोन की अंडरग्राउंड लैब, एक गिरफ्तार

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:10 PM (IST)

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अहमदाबाद पुलिस ने सरखेज में मेफेड्रोन बनाने वाली एक भूमिगत लैब का भंडाफोड़ किया है।

एनसीबी और अहमदाबाद पुलिस ने लैब का पर्दाफाश किया

एनसीबी और अहमदाबाद पुलिस ने लैब का पर्दाफाश किया

HighLights

  1. एनसीबी और अहमदाबाद पुलिस ने लैब का पर्दाफाश किया

  2. सरखेज इलाके में मेफेड्रोन बनाने का प्रयास हो रहा था

  3. मुदस्सिर पठान हिरासत में, गूगल से सीखा ड्रग्स बनाना

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अहमदाबाद पुलिस ने सरखेज इलाके में एक घर के अंदर चल रही अंडरग्राउंड लैब का पर्दाफाश किया है।

आरोप है कि इस लैब का इस्तेमाल मेफेड्रोन बनाने के लिए किया जा रहा था। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-7) शिवम वर्मा ने बताया कि आपरेशन सिंथेटिक ड्रग्स नाम के इस संयुक्त अभियान को रविवार सुबह करीब सात बजे सरखेज इलाके के एक घर में अंजाम दिया गया।

इस दौरान मुदस्सिर पठान को हिरासत में लिया गया। वर्मा ने बताया कि पठान अपने घर में बनी इस अंडरग्राउंड लैब में सिंथेटिक ड्रग्स (मेफेड्रोन) बनाने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि, वह अभी तक इसमें पूरी तरह सफल नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि पठान ने गूगल सर्च के जरिये कई ऐसे दस्तावेज डाउनलोड किए थे, जिनमें मेफेड्रोन बनाने के अलग-अलग चरणों की जानकारी थी।

इसके अलावा वह ड्रग्स बनाने का तरीका समझने के लिए एक बार राजस्थान भी गया था। बेसमेंट से ब्रोमीन और एसीटोन समेत 20 से ज्यादा केमिकल और मेफेड्रोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।