विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 9 की मौत, 5 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज; पीएम ने जताया दुख

Published: Sat, 18 Jul 2026 04:56 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:12 PM (IST)

अहमदाबाद के महमूदपुरा में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

HighLights

  1. अहमदाबाद की महमूदपुरा पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी

  2. इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की दुखद मौत हुई

  3. बारह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। महानगर के महमूदपुरा इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्‍ट्री में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना प्रचंड था कि पांच किमी दूर तक सुनाई दिया। इस हादसे में अब तक एक महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्‍मी लोगों को एलजी व सिविल अस्‍पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

पटाखा फैक्‍ट्री झौपडों में चल रही थी, आग लगने के बाद घटनास्‍थल पूरी तरह मैदान जैसा हो गया। महापौर हितेश बारोट एवं मनपा आयुक्‍त बच्‍छानिधी पानी ने घटनास्‍थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हएु म्रतकों को चार चार लाख रु तथा घायलों को 50 हजार रु की सहायता की घोषणा की है।

लाईसेंस पहले ही रद कर दिया गया था

अहमदाबाद के आरएएफ कैप के पीछे महमूदपुरा में मेहुल डोडिया नामक एक व्यक्ति अवैध पटाखा फैक्‍ट्री का संचालन कर रहा था, इस फैक्‍ट्री का लाईसेंस पहले ही रद कर दिया गया था इसके बावजूद यह पटाखा फैक्‍ट्री चल रही थी।

5 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

शनिवार दोपहर करीब साढे तीन बजे एक तेज धमाके के साथ इसमें आग लगी, धमाका इतना भीषण था कि 5 किमी दूर तक गांवों तक इसकी आवाज सुनी गई। इस हादसे में एक महिला समेत 9 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 15 से अधिक को नजदीक के लोग अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल आरएएफ कैंप के पीछे वस्त्राल के नजदीक बताया जा रहा है।

कुछ लोगों की हालत गंभीर

अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सिविल तथा एलजी अस्‍पताल भेजा गया है, यह फैक्ट्री झोपड़ीनुमा स्‍ट्रक्‍चर में चल रही थी। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था इसके बावजूद अवैध तरीके से इसका संचालन हो रहा था। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आरएएफ जवान सबसे पहले बचाव कार्य के लिए पहुंचे थे।

चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया की सूचना मिलते ही फायरफाइटर घटनास्थल पर पहुंचे। आग पूरी तरह बुझा दी गई है और हादसे में जख्मी हुए लोगों को लोग अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने फैक्‍ट्री मालिक के खिलाफ सअपराध मानववध की धाराओं के साथ एफआईआर दर्ज कर ली है, अभी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सहायता की घोषणा

मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पटाखा फैक्‍ट्री में हुए हादसे पर गहरा देख जताया है, पीडित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जख्‍मी हुए महिला व पुरुषों के समुचित उपचार के प्रशासन को निर्देश दिये हैं। मुख्‍यमंत्री ने इस हादसे में मारे गये लोगों को 4- 4 लाख रु तथा जख्‍मी लोगों को 50 हजार रुपये सहायता की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में पटाखा फैक्‍ट्री में लगी आग के कारण हुई 9 श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जख्‍मी लोगों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करते हुए प्रशासन उनकी उचित देखभाल के साथ आवश्‍यक सहायता उपलब्‍ध करा रहा है। प्रधानमंत्री ने म्रतकों को दो दो लाख रु तथा जख्‍मी हुए श्रमिकों को पचास - पचास हजार रु की सहायता की घोषण की है।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के जुड़वां भाई-बहनों के लिए मुसीबत बनी DigiYatra, एयरपोर्ट पर करना पड़ता है समस्या का सामना