Move to Jagran APP

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के गुजरात यात्रा से पहले, AAP के 1000 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आगामी दिनों में गुजरात यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले ही आम आदमी पार्टी के 1000 कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम में भाजपा की सदस्‍यता ले ली है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 23 Mar 2022 11:59 AM (IST)Updated: Wed, 23 Mar 2022 11:59 AM (IST)
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के गुजरात यात्रा से पहले, AAP के 1000 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
आम आदमी पार्टी के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुजरात यात्रा से पहले आम आदमी पार्टी के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। बुधवार को गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय श्री कमलम पर आम आदमी पार्टी के 1000 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे जिन्होंने केसरिया अंगवस्त्र धारण करके भाजपा की सदस्यता ली है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन नेता व सूरत महानगर पालिका के एक दर्जन पार्षद पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं प्रचार को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आगामी दिनों में गुजरात यात्रा पर आने वाले हैं। 

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के नेता अहमदाबाद में करेंगे रोड शो 

आम आदमी पार्टी के यह दोनों ही मुख्यमंत्री अहमदाबाद में रोड शो भी करेंगे इसके अलावा गुजरात के राजनीतिक सामाजिक धार्मिक एवं आर्थिक जगत के कई दिग्गजों से भी मुलाकात कर गुजरात में राजनीति की संभावनाओं को टटोलेंगे। भाजपा के प्रवक्ता रूत्विज पटेल का कहना है कि करीब पंद्रह सौ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनका दावा है कि भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़कर बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा की रीति नीति में उनका विश्वास जताता है। 

गुजरात में करीब 27 साल से भाजपा सत्ता में है तथा लगातार हर चुनाव में प्रदेश के मतदाता उसे चुनावी जीत दिला रहे हैं। प्रदेश में विकास की राजनीति हो, लोगों की सुख-सुविधाओं क्या ध्यान रखने की बात हो अथवा अन्य प्राथमिक जरूरतों को पूरा करने की बात हो भाजपा ने मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतर कर यह विश्वास अर्जित किया है। गौरतलब है कि सूरत एवं गांधी नगर महानगरपालिका में मिली आंशिक सफलता के बावजूद आम आदमी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।  पार्टी के दो शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री गुजरात की यात्रा पर आने वाले हैं उससे पहले पार्टी के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना हमारी पार्टी के लिए आघातजनक साबित होगा। 

कांग्रेस अध्यक्ष का भाजपा पर कटाक्ष 

राजस्थान के निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की ओर से कांग्रेस के एक दर्जन विधायकों पर भाजपा की नजर होने का दावा करने वाली ट्वीट के बाद से गुजरात की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी दो टूक कह दिया है कि जिसे भी कांग्रेस को छोड़कर जाना है वह जा सकता है। कांग्रेस पार्टी अब किसी के इशारे पर नहीं नाचेगी कोई नेता अगर यह चाहिए कि वह कांग्रेस से अपनी बात मनवा लेगा तो यह संभव नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी भाजपा नेता कहते हैं कि कांग्रेस के एक भी नेता को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे और इसके बावजूद लगातार कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने का प्रयास करते रहते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.