विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: चैतर वसावा की दोनों पत्नियों ने संभाला मोर्चा, AAP नेताओं के साथ सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:57 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा की रिहाई के लिए पार्टी नेताओं और उनकी पत्नियों ने सरकार से गुहार लगाई है।

आप नेताओं व चैतर की दोनों पत्नियों ने आदिवासियों के लिए मांगा न्‍याय

आप नेताओं व चैतर की दोनों पत्नियों ने आदिवासियों के लिए मांगा न्‍याय

HighLights

  1. AAP विधायक चैतर वसावा की रिहाई की मांग तेज।

  2. पार्टी नेताओं और पत्नियों ने सरकार पर साधा निशाना।

  3. आदिवासी अधिकारों के लिए वसावा को जेल भेजने का आरोप।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। राजकार्य में बाधा, अधिकारियों पर हमला व फायरिंग के मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा तथा आदिवासियों के लिए न्‍याय की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं व विधायक चैतर की दोनों पत्नियों ने सरकार से चैतर को जल्‍द रिहा करने की गुहार लगाई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्‍ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गुजरात में नशाबंदी होने के बावजूद खुलेआम शराब की अवैध बिक्री हो रही है, ड्रग्‍स माफिया और खनन माफिया खुले आम अपराध कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उनको जेल में डालने के बजाए जनता के हक की आवाज उठाने वाले विधायक चैतर वसावा को जेल में डाल दिया।

चैतर आदिवासियों, श्रमिकों, मजदूरों व गरीबों के अधिकारों की बात करता है, उनके लिए जल, जंगल व जमीन की लडाई लडता है आदिवासियों की योजनाओं में घोटाले के खिलाफ बोलता है इसलिए सरकार उसकी आवाज दबाना चाहती है।

उन्‍होंने आदिवासियों से अपील करते हुए कहा कि अब चुनावी जीत हार अलग बात है लेकिन चैतर वसावा पर किये जा रहे अन्‍याय का बदला लेना है।

आप विधायक गोपाल इटालिया ने राज्‍य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि चैतर वसावा को रिहा करने का निर्णय जल्‍द ले लीजिए अन्‍यथा 2027 में मतदाता आपको घर पर बिठा देंगे।

WhatsApp Image 2026-11-04 at 9.39.03 PM (1)

विधायक चैतर वसावा की पत्‍नी शकुंतला वसावा व दूसरी पत्‍नी वर्षाबेन वसावा ने भी आदिवासी सम्‍मेलन में अपने पति के लिए आवाज बुलंद की।

शकुंतला ने कहा कि चैतर ने परिवार की चिंता किये बिना आदिवासियों के हक के लिए जेल जाना पसंद किया। चैतर आदिवासियों के हकों के लिए लडते रहा है इसलिए उसे बार बार जेल में डाला जाता है।

खुद शकुंतला वसावा भी चैतर के साथ करीब 3 माह तक जेल में रहकर आई है। चैतर भाई की दूसरी पत्‍नी वर्षा बेन ने कहा कि उनके पति जेल में है और बाहर उनका परिवार वेदना सहन करने को मजबूर है।

चैतर ने अपने डेढ वर्ष के बेटे व परिवार की चिंता किये बिना हमेशा आदिवासी समाज के लिए काम किया है, आज आदिवासी समाज का साथही उनकी सबसे बडी ताकत है।

महासम्‍मेलन को आप के महामंत्री मनोज सोरठिया, विधायक हेमंत खवा, आप के युवा नेता प्रवीण राम, युवराज सिंह, ब्रजराज सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Image 2026-11-04 at 9.39.02 PM

आदिवासियों के अधिकार एवं चैतर वसावा की रिहाई की मांग को लेकर बीते दो सप्‍ताह से आम आदमी पार्टी उमरगाम से अंबाजी तक आदिवासी न्‍याय यात्रा निकाली।

अंबाजी में समापन के बाद बुधवार को गांधीनगर में आदिवासी महासम्‍मेलन के जरिए आप ने अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया। विधायक वसावा का भाई अस्‍पताल में भर्ती है, गत दिनों विधायक को भाई से मिलने के लिए 3 दिन के लिए जमानत पर छोडा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।