Move to Jagran APP

आजादी के 75 साल : गुजरात कांग्रेस ने गांधी आश्रम से शुरू की गौरव यात्रा, 1 जून को राजघाट में होगा समापन

गुजरात कांग्रेस ने आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में गौरव यात्रा की शुरुआत की। ये यात्रा अहमदाबाद के गांधी आश्रम से शुरू की गई इसका समापन 1 जून को नई दिल्ली राजघाट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में किया जाएगा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2022 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 12:47 PM (IST)
आजादी के 75 साल : गुजरात कांग्रेस ने गांधी आश्रम से शुरू की गौरव यात्रा, 1 जून को राजघाट में होगा समापन
गुजरात कांग्रेस ने आजादी की गौरव यात्रा अहमदाबाद के गांधी आश्रम से शुरू की।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में गुजरात कांग्रेस ने आजादी की गौरव यात्रा अहमदाबाद के गांधी आश्रम से शुरू की। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, नेता विपक्ष सुखराम राठवा समय पार्टी के कई विधायक वरिष्ठ नेता एवं कोंग्रेस के प्रशिक्षित पदयात्रियों की मौजूदगी में गांधी आश्रम में भजन स्मरणांजलि कार्यक्रम रखा गया।

loksabha election banner

गांधी आश्रम पर बुधवार सुबह प्रदेश कांग्रेस का पूरा नेतृत्व एकत्र हुआ तथा "जरा याद करो कुर्बानी" के स्लोगन के साथ आजादी गौरव यात्रा की शुरुआत की। गौरव यात्रा 1 जून को नई दिल्ली राजघाट पहुंचेगी जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य वरिष्ठ नेता इसका समापन कराएंगे। गुजरात से रवाना होकर यात्रा राजस्थान, हरियाणा होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी। करीब 12 सौ किलोमीटर की इस यात्रा में तीन लाख से अधिक लोगों से संपर्क कर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के इतिहास, आजादी के आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों की भूमिका तथा आज़ाद भारत में कांग्रेस प्रधानमंत्री व सरकारों के कामकाज से अवगत कराएंगे।

गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, कांग्रेस पिछले करीब 3 दशक से राज्य में सत्ता से बाहर है। कांग्रेस इस चुनाव में पूरी ताकत लगा रही है तथा जनमानस को भी अपने पक्ष में करने के हर संभव प्रयास कर रही है। गुजरात में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी राजनीतिक गतिविधियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर दी है।

सत्ताधारी दल भाजपा लंबे समय से पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटा है। मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में भाजपा के हजारों सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसे प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने वर्च्युअली संबोधित किया। पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हर वक्त तैयार रहने का संदेश दिया। पाटिल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 365 दिन चुनाव के लिए तैयार रहें हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव आगामी दिसंबर में ही होने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.