गुजरात में सड़क पर खड़ी ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, सात की मौत
गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई।

भावनगर में यात्री वाहन ट्रेलर से टकराया
HighLights
भावनगर में यात्री वाहन ट्रेलर से टकराया
हादसे में सात लोगों की दुखद मौत हुई
मृतक शिपयार्ड में काम करने वाले कर्मचारी थे
डिजिटल डेस्क, भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक यात्री वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे के अनुसार, सभी भावनगर से अलंग जा रहे थे।
वहां वे एक शिपयार्ड में काम करते थे। जिले के तलाजा तालुका में त्रापज गांव के पास भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ।
तेज रफ्तार से जा रहा वाहन सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गया। त्रापज गांव के पास राजमार्ग की सर्विस रोड पर ट्रेलर खड़ा था, जो अलंग पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।
पीछे से आ रही एक बोलेरो ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर आगे की ओर खिसक गया और शव राजमार्ग पर अलग-अलग जगहों पर पड़े मिले।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
