Move to Jagran APP

Lockdown: सूरत, अहमदाबाद व राजकोट में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 239 गिरफ्तार

Lockdown राज्य में पिछले 24 घंटे में सूरत अहमदाबाद और राजकोट में कर्फ्यू भंग करने के आरोप में 239 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 08:55 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 08:55 PM (IST)
Lockdown: सूरत, अहमदाबाद व राजकोट में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 239 गिरफ्तार
Lockdown: सूरत, अहमदाबाद व राजकोट में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 239 गिरफ्तार

अहमदाबाद, जेएनएन। Lockdown: गुजरात में कोरोना को शिकस्त देने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारी फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं। नागरिक उसका मनोबल टिकाए रखने में अपना सहयोग दें। इसे सफल बनाने में उसका सहयोग जरूरी है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की हेराफेरी के आरोप में अभी तक 23 एंबुलेंस जब्त की गई हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में सूरत, अहमदाबाद और राजकोट में कर्फ्यू भंग के आरोप में 239 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सोसायटियों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 69 मामले दर्ज कर 134 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारी फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं। उनके मनोबल को टिकाए रखने में नागरिक हर संभव सहयोग दें। ये सभी कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर फर्ज अदा कर रहे हैं। ऐसे में उनका मोरलडाउन हो, ऐसी अफवाह न फैलाएं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को अपराध दर्ज करने के लिए कोई टार्गेट नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं के लिए कई छूट दी है। ऐसे में कुछ लोग व्यक्तियों की हेराफेरी कर रहे हैं। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही 23 एंबुलेंस जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई है। इन एंबुलेंस में लोगों की हेराफेरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य में राजकोट, सूरत और अहमदाबाद में कोरोना ग्रस्त इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन शहरों में कर्फ्यू भंग के 213 मामले में 239 लोगों की गिरफ्तार की गई है।

झा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब्त वाहनों को 500 और 1000 रुपये जुर्माना देकर संबंधित पुलिस थानों से छुड़ाया जा सकता है। कल 8691 वाहनों को छोड़ा गया। अभी तक कुल 59 हजार वाहनों को छोड़ा गया है। अब पुलिस टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग कर वाहनों के नंबर प्लेट के आधार पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनाइजेशन (एएनपीआर) सॉफ्ट वेयर की सहायता से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके द्वारा 190 मामले दर्ज किए गए हैं।

मरकज से गुजरात आए जमातियों के बारे में झा ने कहा कि शनिवार को महाराष्ट्र से लॉकडाउन का भंग कर आए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मॉनीटरिंग सेल द्वारा अफवाह फैलाने के आरोप में 17 मामले दर्ज किए गए हैं। इस बारे में अभी तक 357 अपराध दर्ज कर 685 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने ड्रोन की मदद से कुल 274 अपराध तथा सीसीटीवी की सहायता से 94 मामले दर्ज किए गए। अभी तक ड्रोन की सहायता से 6751 तथा सीसीटीवी की मदद से 1206 मामले दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई है।

झा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अधिसूचना भंग के 2259 और होम क्वारंटाइन भंग के 1032 तथा अन्य 492 अपराध सहित 3783 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अंतर्गत 4953 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गयाऔर 2576 वाहन जब्त किए गए हैं।

गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.