अहमदाबाद में आग लगने से दो सौ झोपड़ियां राख, हजारों लोग हुए बेघर
आग लगने से आसापास की करीब 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना गुजरात के अहमदाबाद की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 02:02 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में अहमदाबाद के चंडोला तलाव क्षेत्र में रविवार देर रात आग लगने से आसापास की करीब 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए।
जानकारी के मुताबिक, एक घर में खाना बनाते समय गैस का सिलेंडर फट गया, जिसके बाद आग आसपास की झोपड़ियों में फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
शहर के महापौर गौतम शाह ने सोमवार सुबह घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मीडिया को बताया कि चंडोला तलाव के नजदीक जीगरबाबा की दरगाह के पास झोपड़ियों में करीब 10 बजे गैस सिलेंडर फट जाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की वजह से 200 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में 10 से अधिक लोग झुलस गए, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें