अहमदाबादः साबरमती नदी में पिछले वर्ष 121 लोगों ने की आत्महत्या
Sabarmati river. पिछले वर्ष साबरमती नदी में 121 लोगों ने आत्महत्या कर ली है, जबकि 37 लोगों को बचाया गया है।
अहमदाबाद, जेएनएन। शहर के बीचोबीच से गुजरती साबरमती नदी सुसाइट प्वाइंट बन गई है। आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ने नदी पर बने पुलों पर दोनों लोहे की जाली लगाई है। इसके बावजूद पिछले एक वर्ष में साबरमती नदी में कूदकर कुल 121 लोगों ने आत्महत्या कर ली है, जबकि कुल 37 लोगों को बचाया गया है।
दमकल जवानों के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में 158 लोगों ने विभिन्न कारणों से साबरमती नदी में छलांग लगाई है। इनमें 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोगों को तैराकों की मदद से बचाया गया है। आधिकारियों के अनुसार, नदी में गंदा पानी होने के कारण शवों को खोचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दो-दो दिन तक शवों का कुछ पता नहीं चलता है। साबरमती रिवरफ्रंट पर सेल्फी लेने के दौरान कई लोगों के नदी में गिरने का मामले सामने आए हैं।
वर्ष 2016 में सबसे अधिक साबरमती नदी में कूदकर 308 तथा 2017 में 217 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद अहमदाबाद महानगरपालिका ने नदी पर बने पुलों के दोनों ओर लोहे की बड़ी जाली लगाई है। पुलों पर जाली लगने से आत्महत्या करने वालों की संख्या में कमी दर्ज हुई है।