1000 CCTV, 2 शहर और 4 बच्चा चोर; अहमदाबाद पुलिस ने आरोपियों को नोएडा के किया गिरफ्तार
अहमदाबाद पुलिस ने 10 लाख रुपये के लालच में एक माह के बच्चे की चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अहमदाबाद पुलिस ने आरोपियों को नोएडा के किया गिरफ्तार। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
अहमदाबाद में 10 लाख के लालच में बच्चा चोरी।
पुलिस ने चार आरोपियों को नोएडा और अहमदाबाद से पकड़ा।
1000 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान हुई।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। 10 लाख रुपये के लालच में अहमदाबाद से एक माह के बच्चे की चोरी के आरोप में दो नाबालिग, एक युवती समेत चार आरोपी को अहमदाबाद पुलिस ने दबोच लिया। मुख्य आरोपी यूपी के बदायूं का रहने वाला है, नोएडा कंपनी में काम करने के दौरान चारों आरोपियों की एक दूसरे से पहचान हुई थी।
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रेन व बस स्टेशन के साथ हवाई अड्डे पर भी नाकाबंदी कर तलाशी ली। एक हजार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद महिला आरोपी जीनल व दो नाबालिग को को अहमदाबाद से पकड़ा जबकि मुख्य आरोपी को नोएडा से दबोचा।
श्रमिक दंपती ने की थी बच्चा चोरी की शिकायत
साबरमती पुलिस थाने में गत सप्ताह एक श्रमिक दंपती ने बच्चा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शहर अपराध शाखा ने जोन 2 व 3 की पुलिस साथ मिलकर अलग-अलग टीम बनाकर एयरपोर्ट, साबरमती बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर नाकाबंदी कर निगरानी की गई।
37 दिन बाद बच्चा उठाने वाली महिला का हुई पहचान
अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि अपराध शाखा ने न्यू राणिप एवं आसपास के 1000 सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर न्यू राणिप के एक तालाब के पास मध्य रात्रि को सो रहे श्रमिक दंपती के 37 दिन के बच्चे को उठाने वाली महिला की पहचान की।
मुख्य आरोपी भानू जाटव उर्फ भुवनेश्वर उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है जबकि महिला आरोपी जीनल परमार सुरेंद्रनगर गुजरात की रहने वाली है यह दोनों नोएडा की एक कंपनी में साथ में काम करते थे उनके साथ दो नाबालिग लड़के भी संपर्क में थे।
बच्चा चोरी के लिए दिया 10 लाख का लालच
एक व्यक्ति ने मुख्य आरोपी भानु जाटव उर्फ भुवनेश्वर को नवजात बच्चा लाने के बदले 10 लाख रुपये का लालच दिया था। उसने जीनल वह दो अन्य नाबालिग को दो-दो लाख रुपये देने की बात कह कर एक बच्चा चुराने की बात कही।
जीनल ने सोला अस्पताल के आसपास से बच्चा उठाने की योजना बनाई लेकिन वहां सफल नहीं होने पर उसने न्यू राणिप की तालाब के पास हो रहे श्रमिक दंपती के बच्चे को उठा लिया। अगले दिन पुलिस की नाकेबंदी एवं सघन तलाश से घबराकर वह बच्चा वापस छोड़ कर चली गई।
