Move to Jagran APP

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज रूनी ने साझा की तकलीफ, कप्तान होने की कठिनाइयों के बारे में बताया

रूनी बोले कप्तान होने के नाते खिलाड़ी आपकी ओर देखते हैं उम्मीद करते हैं आप कठिन परिस्थितियों में उनकी आवाज को आगे बढ़ाएंगे यह खुद कप्तान के लिए भी समस्याएं पैदा करता है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 07:49 PM (IST)
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज रूनी ने साझा की तकलीफ, कप्तान होने की कठिनाइयों के बारे में बताया

लंदन, आइएएनएस। इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड और इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले पूर्व कप्तान वायने रूनी ने जोर देकर कहा है कि एक कप्तान का काम न केवल मैदान पर टीम का नेतृत्व करना है, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने खिलाडि़यों की मदद करना है।

loksabha election banner

उन्होंने कप्तान होने की कठिनाइयों के बारे में भी बात की। रूनी ने कहा कि कप्तान होने के नाते खिलाड़ी आपकी ओर देखते हैं और आपसे उम्मीद करते हैं कि आप कठिन परिस्थितियों में उनकी आवाज को आगे बढ़ाएंगे और कभी-कभी यह खुद कप्तान के लिए भी समस्याएं पैदा करता है।

रूनी ने कहा, "जब खिलाड़ी खुश नहीं होते हैं तो वे आमतौर पर कप्तान के पास जाते हैं और आप वह व्यक्ति होते हैं, जिसके पास शिकायतें को पेश किया जाता है जोकि मुश्किल बातचीत हो सकती है। एक क्लब में मुझे यह बताया गया कि मैनेजर अपने प्रशिक्षण सत्रों को पर्याप्त नहीं थे। यह एक आसान नहीं है, माफ कीजिए। यह बहुत कुछ हो सकता है।

आप टीम के चैरिटी कार्य और व्यावसायिक गतिविधियों की बैठकों में खिलाडि़यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप पीएफए से बात करते हैं। कोविड-19 दौरान, कप्तानों को किसी भी चीज की आवश्यकता होती है, जो उनके खिलाडि़यों के लिए होनी चाहिए।"

रूनी अपने फुटबॉल करियर में बड़े क्ल्बों का नेतृत्व कर चुके हैं। इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने और उनके लिए खेलते हुए उन्होंने 53 गोल किए हैं। इसके अलावा वह मैनचेस्टर युनाइटेड, एवर्टन, डीसी युनाइटेड और अब डर्बी कांउटी में हैं। रूनी 2014 में इंग्लैंड टीम के कप्तान बने थे।

उन्होंने कहा, "अपने देश की कप्तानी करना सम्मान की बात है, लेकिन एक क्लब के लिए कप्तानी करना अलग और चुनौतीपूर्ण है। आप हमेशा अपने खिलाडि़यों के साथ नहीं होते हैं। आप पर जिम्मेदारी होती है कि टीम में आने वाले नए खिलाडि़यों का आप स्वागत करें और टीम के साथ घुलने-मिलने में उनकी मदद करें। मीडिया के सामने भी अपनी जिम्मेदारी निभाना पड़ता है।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.