Move to Jagran APP

फीफा विश्व कप: शतक के साथ जीत पर सुआरेज की नजर

उरुग्वे की टीम विश्व कप में बुधवार को सऊदी अरब से लोहा लेने जा रही है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 09:29 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 05:17 PM (IST)
फीफा विश्व कप: शतक के साथ जीत पर सुआरेज की नजर
फीफा विश्व कप: शतक के साथ जीत पर सुआरेज की नजर

निजनी नोवगोरोड, एएफपी। एक ऐसा खिलाड़ी जिसने विश्व कप में कई बार सुर्खियां बटोरीं अब अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के एक खास मुकाम पर पहुंच चुका है। उरुग्वे की टीम विश्व कप में बुधवार को सऊदी अरब से लोहा लेने जा रही है। उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 100वां मुकाबला होगा। ग्र्रुप-ए में होने वाले इस मुकाबले में अगर उरुग्वे ने सऊदी अरब को शिकस्त दी तो नॉकआउट चरण में उसका स्थान पक्का हो सकता है। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब उरुग्वे की टीम विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगी। उरुग्वे ने अपने पहले मुकाले में मिस्र को 1-0 से हराया था। 

loksabha election banner

पिछले दो विश्व कप में सुआरेज की काफी बदनामी हुई है। 2010 विश्व कप में घाना के खिलाफ सुआरेज ने शानदार बचाव करके उरुग्वे को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं 2014 में सुआरेज ने इटली के जॉर्जियो चिलीनी के साथ घटना ने उन्हें चार महीने के प्रतिबंध के लिए मजबूर कर दिया था। तब सुआरेज पर चिलीनी के कंधे पर दांत काटने का आरोप लगा था और वीडियो में इसकी पुष्टि होने के बाद उन्हें सभी तरह के फुटबॉल मुकाबलों से चार महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

बेशक मैदान पर सुआरेज के बर्ताव ने उन्हें काफी बदनाम किया हो लेकिन इससे इनकी प्रतिभा को कम नहीं आंका जा सकता है। तमाम विवादों के बावजूद सुआरेज उरुग्वे के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 99 मुकाबलों में 51 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे हैं। इनमें से पांच गोल उन्होंने विश्व कप में दागे हैं। उरुग्वे बुधवार को होने वाले मुकाबले में मिडफील्डर कार्लोस सांचेज और क्रिस्टियन रोड्रिग्ज को नाहितान नांदेज और जॉर्जियन डि आर्सेकेंटा की जगह मौका दिया जा सकता है। 

उधर सऊदी अरब की टीम रूस के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 0-5 से मिली करारी शिकस्त से उबरने की कोशिश में जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले में उसकी शुरुआती लाइन-अप में कई बदलाव किए जाएंगे।

नंबर गेम 

05 खिलाड़ी अब तक उरुग्वे के लिए 100 या उससे ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं। लुइस सुआरेज छठे खिलाड़ी बन सकते हैं। 

1994 विश्व कप में सऊदी अरब ने पहली बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। तब उसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12वां स्थान हासिल किया था।

फीफा रैंकिंग

उरुग्वे - 14

सऊदी अरब - 67

फीफा विश्व कप की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.