विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान Sunil Chhetri बने पिता, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Thu, 31 Aug 2023 08:40 PM (IST)

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। अब छेत्री की पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने आज यानी ...और पढ़ें

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। फोटो- एक्स से साभार
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं
  2. बच्चा और सोनम दोनों स्वस्थ हैं
  3. छेत्री के भारत के एशियाई खेलों के लिए खेल में वापस आने की उम्मीद है

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। अब छेत्री की पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने आज यानी 31 अगस्त बेंगलुरु में बेटे को जन्म दिया। ऐसे में दोनों के घर अब खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल सोनम को प्रेगनेंसी में डेंगू हो गया था। इसके चलते वे काफी चिंतित थे।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ-

अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि बच्चा और सोनम दोनों स्वस्थ हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस भारतीय टीम के कप्तान को बधाई दे रहे हैं। छेत्री और सोनम 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, दोनों पहले से लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। सोनम भट्टाचार्य भारत के महान फुटबॉलर सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं।

थाईलैंड किंग्स कप में नहीं शामिल होंगे छेत्री-

बता दें कि सुनील छेत्री Sunil Chhetri ने थाईलैंड में होने वाले किंग्स कप से अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में वे अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और वे सितंबर में होने वाले किंग्स कप का हिस्सा नहीं होंगे और टीम की कमान संदेश झिंगन संभालेंगे।

एशियाई खेलों से पहले करेंगे वापसी-

छेत्री के इस महीने के अंत में भारत के एशियाई खेलों के लिए खेल में वापस आने की उम्मीद है। थाईलैंड में होने वाले किंग्स कप 2023 में भारतीय टीम को एशिया की कुछ शीर्ष टीमों से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। यह टूर्नामेंट 2023 में एएफसी एशियन कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में काम करेगा।

छेत्री ने नहीं किया कोई पोस्ट-

हालांकि परिवार में छेत्री या किसी ने भी अभी अपनी ओर से सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा नहीं किया है। छेत्री ने जून में इंटरकांटिनेंटल कप में जीत के बाद अपने पिता बनने की घोषणा की थी। भारतीय फुटबॉल सनसनी सुनील छेत्री 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।