विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीफा विश्‍व कप 2026: Shakira ने अपने बेटों के साथ लियोनेल मेसी को किया चीयर, 'किस' का वीडियो हुआ वायरल

Published: Tue, 23 Jun 2026 02:31 PM (IST)

शकीरा ने अपने बेटों साशा और मिलान के साथ अर्जेंटीना बनाम ऑस्‍ट्रिया मैच का आनंद उठाया। फैंस तब उत्‍साह से ...और पढ़ें

शकीरा ने अपने बेटों साशा और मिलान के साथ मैच का आनंद उठाया

शकीरा ने अपने बेटों साशा और मिलान के साथ मैच का आनंद उठाया

HighLights

  1. अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी

  2. लियोनेल मेसी ने दो गोल करके रिकॉर्ड बनाया

  3. शकीरा ने स्‍टेडियम में उपस्थित रहकर अर्जेंटीना का समर्थन किया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पॉप स्‍टार शकीरा को फीफा विश्‍व कप 2026 में सोमवार को देख फैंस खुशी से झूम उठे। शकीरा ने अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच ग्रुप-जे के मैच का लुत्‍फ स्‍टेडियम से उठाया। शकीरा के साथ उनके दोनों बेटे साशा और मिलान भी मौजूद थे।

insideshakira

प्रसारणकर्ता ने जैसे ही बड़ी स्‍क्रीन पर शकीरा को दिखाया तो फैंस खुशी से झूम उठे। शकीरा ने खुशी जाहिर की और फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। इस बीच शकीरा को उनके बेटे ने गाल पर किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

insideshakira2

कमेंटेटर ने क्‍या कहा

वैसे, शीकरा के दोनों बेटों को कम ही लोग जानते हैं और ऐसे में जिसने भी किस का वीडियो देखा, वो थोड़ा उलझन में रह गए। इसमें कमेंटेटर मार्टिन टायलर का नाम शामिल रहा, जिन्‍होंने वीडियो पर राय दी - 49 साल की वाका वाका गायिका के प्रति कभी आकर्षण कम नहीं पड़ता।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स के कमेंट देखने को मिले कि शकीरा को उनके ब्‍वॉयफ्रेंड ने किस किया, जिसे बाद में ठीक किया गया। शकीरा 2024 में अपने पति गेरार्ड पिके से अलग हो गईं थीं और ताजा अपडेट यही है कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं।

insideshakira1

शकीरा और फीफा की लंबी साझेदारी

शकीरा और फीफा वर्ल्‍ड कप की लंबी साझेदारी है। 2010 वर्ल्‍ड कप में शकीरा ने वाका वाका गीत गाया था, जो टूर्नामेंट का आधिकारिक एंथम था। 2026 में शकीरा ने बर्ना ब्‍वॉय के साथ दाई दाई एंथम तैयार किया। 2014 में ला ला ला गीत भी शकीरा ने बनाया था।

insideshakira3

मेसी का किया सपोर्ट

बता दें कि शकीरा ने मैच में अर्जेंटीना के प्रति समर्थन जताया। लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया। मेसी फुटबॉल वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: शकीरा ने बांधा समां, रंगारंग कार्यक्रम के साथ फुटबॉल के महाकुंभ का आगाज

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को पटका, नॉकआउट दौर में बनाई जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।