Move to Jagran APP

यूरो कप में पुर्तगाल का विजयी आगाज, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड

Euro Cup 2021 में पुर्तगाल की टीम ने विजयी आगाज किया है। पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी गोल दागे और एक कमाल का रिकॉर्ड बना दिया। रोनाल्डो पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते ही यूरो कप में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए

By Vikash GaurEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 08:44 AM (IST)
पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते ही यूरो कप में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए

बुडापेस्ट, एपी गत विजेता पुर्तगाल ने हंगरी को हराकर यूरो कप में विजयी आगाज किया। पुर्तगाल की तरफ से उनके कप्तान व स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे, जबकि एक गोल राफेल गुरेइरो ने भी किया। इसके चलते मैच में पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से धूल चटाई।

loksabha election banner

पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने शानदार खेल दिखाया, मगर कोई गोल नहीं कर सका। दूसरे हाफ में शुरुआत से ही रोनाल्डो की कप्तानी वाली टीम हावी दिख रही थी। इसका पहला असर तब देखने को मिला जब 84वें मिनट में पुर्तगाल के राफेल गुरेइरो ने शानदार गोल करके टीम को पहली बढ़त दिलाई। इसके बाद हंगरी की टीम पर गोल करने का दबाव बन चुका था और वह पेनाल्टी दे बैठे।

87वें मिनट में रोनाल्डो ने इसका पूरा फायदा उठाया और पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते ही यूरो कप में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए। इसके बाद भी रोनाल्डो नहीं रुके और उन्होंने इंजुरी समय में एक और गोल दागकर टीम को 3-0 से जीत दिलाई। वहीं, एक बार गोल खाने के बाद हंगरी की टीम वापसी नहीं कर पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।

ग्रुप आफ डेथ में शीर्ष पर पुर्तगाल : इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ने ग्रुप आफ डेथ कहे जाने वाले ग्रुप एफ में अपना पहला मुकाबला जीतकर तीन अंक और शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इस ग्रुप में पुर्तगाल, हंगरी के अलावा जर्मनी और फ्रांस जैसी भी मजबूत टीमें शामिल हैं।

रोनाल्डो ने हटाई कोका कोला की बोतल

नई दिल्ली, जेएनएन : यूरो कप में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हंगरी के साथ मैच से पहले हुई प्रेसवार्ता के दौरान कोका कोला की दोनों बोतलों को हटाकर नीचे रख दिया, जिसे देखकर उनके साथ प्रेसवार्ता में बैठे पुर्तगाल के कोच हैरान रह गए। रोनाल्डो का मानना है कि वे बाजारू खान-पान और डिं्रक को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने संदेश दिया है कि सभी अच्छी चीजें खाएं, फिट रहें व स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं।

--नंबर गेम--

-5 यूरो कप में खेलने वाले रोनाल्डो विश्व के पहले खिलाड़ी बने

-11 गोल यूरो कप के इतिहास में करने वाले रोनाल्डो पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले नौ गोल फ्रांस के माइकल प्लातिनी के नाम थे

-106 गोल रोनाल्डो अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए कर चुके हैं, जबकि 109 गोल के साथ ईरान के अली देई उनसे आगे हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.