विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Colombia Vs Portugal: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, कोलंबिया के खिलाफ बिना गोल के मैच समाप्त

Published: Sun, 28 Jun 2026 07:22 AM (IST)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच खेला गया मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इस मुकाबले में ...और पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

 क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

HighLights

  1. पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ

  2. कोलंबिया ने पूरे मैच में दबदबा बनाया

  3. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद अनुशासित रहा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026 Colombia Vs Portugal Highlights: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मैच में महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल का सामना कोलंबिया से हुआ। हर किसी को इंतजार था कि कब मैच में पहला गोल होगा, लेकिन ये मुकाबला बिना गोल (0-0) यानी ड्रॉ पर ही समाप्त हुआ।

इस मैच के साथ ही कोलंबिया ने ग्रुप में शीर्ष स्थान बरकरार रखा, जबकि पुर्तगाल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ-32 के लिए क्वालिफाई किया। इससे उनका मुकाबला अब राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया से होगा। दोनों टीमों ने पूरे 90 मिनट और स्टॉपेज टाइम तक कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सका।

दूसरे हाफ में कोलंबिया ने बनाया दबाव

पहले हाफ की तुलना में दूसरे हाफ में कोलंबिया ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आया। टीम ने लगातार काउंटर अटैक किए और पुर्तगाल के गोल पर कई हमले बोले। हालांकि पुर्तगाल की टीम लगातार डिफेंस करते हुए उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। दूसरी ओर, पुर्तगाल ने सीमित मौकों में जवाबी हमले किए, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली।

पहले हाफ में बराबरी की टक्कर

हाफ-टाइम तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर था। शुरुआती 25 मिनट में कोलंबिया ने गेंद पर नियंत्रण रखते हुए दबदबा बनाया, लेकिन पहले हाइड्रेशन ब्रेक के बाद पुर्तगाल ने लय पकड़ी और कई तेज काउंटर अटैक किए। इसके बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे।

मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोलंबिया ने 54 प्रतिशत गेंद पर कब्जा बनाए रखा और 15 शॉट लगाए, जिनमें तीन लक्ष्य पर रहे। वहीं पुर्तगाल ने 9 शॉट लगाए और दो बार गोलपोस्ट को निशाना बनाया। 

ग्रुप K की तस्वीर साफ

इस ड्रॉ के साथ कोलंबिया सात अंकों के साथ ग्रुप K में शीर्ष पर रहा, जबकि पुर्तगाल पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। दोनों टीमों ने राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में उज्बेकिस्तान और डीआर कांगो ने 1-1 से ड्रॉ खेला। उज्बेकिस्तान के एल्डोर ने 10वें मिनट में बढ़त दिलाई थी, जबकि डीआर कांगो के योआने विसा ने 68वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: विश्व कप में ग्रुप स्टेज के खत्म हुए मुकाबले, नॉकआउट स्टेज में 32 टीमों के बीच होगी जंग

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को रौंदकर शान से कटाया नॉकआउट का टिकट, मिस्र और ईरान ने खेला ड्रॉ