विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pele Funeral: पेले के अंतिम दर्शन को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़, सैंटोस स्टेडियम में रखा गया पार्थिव शरीर

By AgencyEdited By: Umesh Kumar
Published: Mon, 02 Jan 2023 10:55 PM (IST)

उनका अंतिम संस्कार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा और मंगलवार को यहां से सिर्फ 600 मीटर की दूरी पर एक वर्टिकल कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशंसकों का सोमवार तड़के से जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

पेले के अंतिम दर्शन को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़। फोटो- ट्विटर
पेले के अंतिम दर्शन को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़। फोटो- ट्विटर

सैंटोस, एपी। दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले के अंतिम संस्कार से पहले उनके गृह नगर सैंटोस में विला बेल्मिरो स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की कतार लग गई है। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी का गुरुवार को कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। पेले ने साओ पाउलो के बाहर 16,000 सीटों वाले स्टेडियम में अपने करियर के कुछ सर्वश्रेष्ठ गोल किए हैं।

उनका अंतिम संस्कार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा और मंगलवार को यहां से सिर्फ 600 मीटर की दूरी पर एक वर्टिकल कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशंसकों का सोमवार तड़के से जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

ब्राजील के राष्ट्रपति अंतिम संस्कार में हो सकते हैं शामिल

इन प्रशंसकों में ब्राजील के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश गिलमार मेंडेस भी शामिल थे। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुखद क्षण है, लेकिन अब हम इस महान खिलाड़ी का हमारे देश के लिए योगदान के वास्तविक अर्थ को देख रहे हैं।'

विला बेलमिरो के अंदर पेले के ताबूत को रखने के लिए एक बड़ा तंबू लगाया गया है। पेले को दफनाने से पहले उनके जनाजे को सैंटोस की सड़कों पर घुमाया जाएगा। अंतिम संस्कार में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के भाग लेने की उम्मीद है।

मोहन बागान में बनेगा पेले के नाम का गेट

सदी के सबसे बड़े फुटबालरों में शुमार पेले का 2021 से कोलोन कैंसर का इलाज चल रहा था। वह कई बीमारियों के कारण पिछले महीने से अस्पताल में भर्ती थे। जहां बीते गुरुवार को उनका निधन हो गया। वहीं, भारत में महान फुटबालर पेले की याद में मोहन बागान फुटबाल क्लब के टेंट में एक गेट का निर्माण किया जाएगा। इसे 'पेले गेटO' नाम दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मोहन बागान देश का एकमात्र फुटबाल क्लब है, जिसके खिलाफ तीन बार के विश्व कप विजेता पेले ने 1977 में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था। मोहन बागान के सचिव देवाशीष दत्ता ने बताया कि इस पर आने वाले दिनों में काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।