Move to Jagran APP

ISL 7 में नॉर्थईस्ट युनाइटेड का विजयी आगाज, मुंबई सिटी को दी मात

ISL 7 के अपने आगाज मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने मुंबई सिटी को हराकर विजयी आगाज किया। मुंबई को इस मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के पास मैच को बराबरी पर रखने के मौके मिले लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:38 AM (IST)
ISL के सातवें सीजन का शुभारंभ हो चुका है।

गोवा, आइएएनएस। घाना के फॉरवर्ड क्वेसी अपिया द्वारा पेनाल्टी पर किए गए गोल की मदद से नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के सातवें सीजन में अपनी विजयी शुरुआत की। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने शनिवार को यहां वास्को डि गामा के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए सीजन के दूसरे मैच में मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से मात दी। पहले हाफ में मुंबई सिटी के अहमद जाहो को रेड कार्ड दिखाया गया।

loksabha election banner

इस मैच से कुल सात खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इनमें से पांच खिलाड़ी नॉथईस्ट युनाइटेड की टीम में शामिल थे। मुकाबले के आठवें मिनट में मुंबई की टीम के बोउमस और इसके तीन मिनट बाद ही नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लुइस मिगुएल वियरा गेंद को गोल पोस्ट में भेजने का मौका गंवा बैठे। पूरे मैच में ऐसा ही नजारा दिखा, लेकिन मैच का नतीजा पेनाल्टी शूटआउट के जरिए निकला, जिसमें मुंबई की टीम को हार का सामना करना पड़ाय़

मुंबई की टीम के पास दूसरे हाफ में 66वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का अवसर था, लेकिन इस बार डिफेंडर सार्थक गोलुइ का हेडर से लगाया गया शॉट कुछ इंच ऊपर से निकल गया। 81वें मिनट में मुंबई सिटी को कॉर्नर मिला, जिसे बोउमस ने जाया कर दिया। इसके तीन मिनट बाद ही नॉर्थईस्ट के आशुतोष मेहता को येलो कार्ड दिया गया। अंतिम मिनटों में मुंबई ने बराबरी करनी चाही, लेकिन हर एक प्रयास असफल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.