विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Neymar Retirement: ब्राजील की हार के बाद नेमार ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, नम आंखों से कहा अलविदा

Published: Mon, 06 Jul 2026 07:30 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:46 AM (IST)

फीफा वर्ल्ड कप-2026 में ब्राजील की हार के बाद नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। नेमार ने ...और पढ़ें

नेमार ने कहा अलविदा

नेमार ने कहा अलविदा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने ये फैसला उनकी टीम के फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर होने के बाद लिया है। नॉर्वे ने सोमवार को ब्राजील को राउंड-16 के मैच में 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इसी के साथ नेमार ने अपनी राष्ट्रीय टीम से न खेलने का फैसला किया। नेमार इस दौरान काफी भावुक दिखे। 

किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि नॉर्वे की टीम ब्राजील को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर देगी। अपनी टीम की इस हार से नेमार टूट गए और उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। ब्राजील के लिए इस मैच में एक मात्र गोल किसी ने किया तो वो नेमार ही रहे। उन्होंने पेनल्टी में गोल को तब्दील करते हुए टीम का खाता खोला, लेकिन उनकी टीम एक गोल से फिर भी पीछे रहे गई।

'मैंने बहुत कोशिश की'

मैच के बाद नेमार ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा, "मैंने कोशिश की। ये यहीं मेटलाइफ स्टेडियम से शुरू हुआ था और खत्म भी यहीं हो रहा है। अब सब खत्म हो चुका है।"

नेमार ने ब्राजील के लिए अपना पहला मैच नौ अगस्त 2010 को अमेरिका के खिलाफ इसी स्टेडियम में खेला था। इस वर्ल्ड कप में पिंडली में चोट के कारण वह ब्राजील के पांच मैचों में से सिर्फ दो में ही खेल सके। नॉर्वे के खिलाफ भी वह काफी समय बेंच पर रहे और फिर मौका मिलने पर पेनल्टी पर गोल किया।

ऐसा रहा करियर

नेमार ब्राजील के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने अपने देश के लिए कुल 130 इंटरनेशनल मैच खेले जिनमें 59 असिस्ट के साथ 80 गोल किए। अपने 16 साल के करियर में उन्होंने कई बार टीम को मुश्किल समय में जीत दिलाई। उन्होंने ब्राजील के लिए चार वर्ल्ड कप और दो ओलंपिक खेले। 2012 में उन्होंने ब्राजील के साथ ओलंपिक सिल्वर मेडल जीता और 2016 में गोल्ड मेडल नाम किया।

यह भी पढ़ें- France vs Paraguay मैच में पसीने से नहा गए खिलाड़ी, गर्मी के कारण वर्ल्ड कप में बन गया इतिहास

यह भी पढ़ें- Brazil vs Norway, FIFA World Cup 2026: अब होगी नेमार और हालैंड की टक्कर