साल्टलेक में मोहनबगान का परचम, ईस्ट बंगाल को पछाड़ 22वीं बार IFA शील्ड पर जमाया कब्जा
मोहनबगान ने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 22वीं बार आईएफए शील्ड का खिताब अपने नाम किया। समीर जेल्कोविच ...और पढ़ें

मोहनबगान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। मोहनबगान ने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 1-0 गोल से हराकर 22वीं बार आईएफए शील्ड अपने नाम कर ली। गुरुवार को साल्टलेक स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में समीर जेल्कोविच द्वारा 45वें मिनट में किए गए गोल ने मोहनबगान को जीत दिलाई।
इसके साथ ही मोहनबगान ने 50 साल बाद वह इतिहास दोहरा दिया, जब एक ही सत्र में कोलकाता लीग व आईएफए शील्ड दोनों उसके खाते में आई थीं। इससे पहले 1976 में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
ईस्ट बंगाल ने शुरुआत में दिखाए आक्रामक तेवर
ईस्ट बंगाल ने शुरुआत में आक्रामक तेवर दिखाए। इसके बाद मोहन बगान ने जवाबी हमला किया और फिर दबाव बनाना शुरू किया। इसका फायदा 45वें मिनट में मिला। ईस्ट बंगाल के गोलीकीपर की गलती से साहल को बाल मिली।
उन्होंने बॉल को जेल्कोविच की ओर उछाला। जेल्कोविच ने कोई गलती नहीं करते हुए उसे गोल में तब्दील कर दिया। मोहन बगान ने 2025 के बाद इस वर्ष भी आईएफए शील्ड के फाइनल में ईस्ट बंगाल को हराया है।
यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से विजयी विदाई, सुपरस्टार ने दागा 1 गोल; बेनिन को 3-0 से दी पटखनी
यह भी पढ़ें- अनिरुद्ध थापा का ऐतिहासिक गोल भी गया बेकार, ब्राजील के बाद अब उरुग्वे ने भी भारत को हराया
