इंग्लिश प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने लीवरपूल को 5-0 से धोया
मैच के 25वें मिनट में सिटी के सर्गियो अगुएरो ने पहला गोल दागा। इस गोल के साथ सर्गियो इपीएल में सर्वाधिक गोल दागने वाले गैरयूरोपीय खिलाड़ी बन गए।
मैनचेस्टर, आइएएनएस। मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (इपीएल) के चौथे दौर के मुकाबले में दस खिलाडि़यों के साथ खेल रही लीवरपूल को 5-0 से धूल चटाई। लीवरपूल के सेडियो माने को 37वें मिनट में सिटी के गोलकीपर एडरसन के चेहरे पर किक मारने की वजह से रेड कार्ड मिला।
मैच के 25वें मिनट में सिटी के सर्गियो अगुएरो ने पहला गोल दागा। इस गोल के साथ सर्गियो इपीएल में सर्वाधिक गोल दागने वाले गैरयूरोपीय खिलाड़ी बन गए। अर्जेटीना के सर्गियो का यह इस लीग में 124वां गोल था। इस मामले में उन्होंने ड्वाइट योर्क को पीछे छोड़ा।
गेब्रिएल जीसस ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर सिटी को 2-0 की बढ़त दिलाई। गेब्रिएल ने 53 में मिनट में एक ओर गोल दागा, जिससे सिटी 3-0 से आगे हो गया। इसके बाद लेरॉय साने ने सिटी के लिए 77वें मिनट में और खेल के अंतिम मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 से जीत दिलाई।