लियोनेल मेसी पिता के निधन के बाद पूरी तरह से टूटे, फुटबॉल से अनिश्चित काल के लिए लिया ब्रेक
लियोनेल मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद फुटबॉल से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है। उनके 68 वर्षीय पिता का रोसारियो में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, जिन्होंने मेसी के करियर में अहम भूमिका निभाई थी।

लियोनेल मेसी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एएनआई, मियामी। अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोन मेसी ने अपने पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद अपने फुटबॉल करियर को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है। 68 वर्षीय जॉर्ज मेसी का रोसारियो के एक क्लिनिक में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, जिससे मेसी को बहुत बड़ा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है।
मेसी के करियर में उनके पिता की अहम भूमिका रही थी, इसलिए उनका निधन इस दिग्गज फॉरवर्ड खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। गोल डॉट काम के हवाले से फ्रांसीसी वेबसाइट फुट मर्काटो की रिपोर्ट के अनुसार अर्जेंटीना की मीडिया में कहा गया है कि आठ बार के बैलन डी ओर विजेता मेसी ने इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों से दूरी बना ली है।
लियोनेल मेसी ने वापसी की तारीख नहीं की है तय
मेसी ने इंटर मियामी में वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है, जिससे पता चलता है कि परिवार पर ध्यान देने के कारण फुटबॉल उनके लिए फिलहाल गौण हो गया है। जॉर्ज मेसी न केवल लियोन मेसी के पिता थे, बल्कि उन्होंने उनके फुटबॉल करियर को संवारने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
पिता की मेसी के करियर में रही अहम भूमिका
मेसी का फुटबॉल करियर शुरू होने के बाद जॉर्ज ने एक स्टील फैक्ट्री में सालों तक सुपरवाइजर के तौर पर काम करने के बाद अपने बेटे के एजेंट और रणनीतिक सलाहकार की भूमिका संभाली थी। जॉर्ज बेटे मेसी के शुरुआती करियर के दौरान न्यूवेल्स ओल्ड ब्वॉयज क्लब से भी गहराई से जुड़े हुए थे। जब मेसी 13 साल के थे तो उन्होंने बार्सिलोना की यूथ अकादमी में शामिल होने के लिए उनके स्पेन जाने में मदद की थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।