Move to Jagran APP

FIFA World Cup 2022: गोल दागने में ही नहीं ट्रॉफी जीतने में भी आगे है यह देश, क्या जर्मनी पलट सकता है खेल

FIFA World Cup 2022 20 नवंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब जीतने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्वकप का खिताब जीतना चाहेंगी। मझे हुए खिलाड़ी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने को देखेंगे।

By Umesh KumarEdited By: Published: Tue, 22 Nov 2022 12:52 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 03:09 PM (IST)
FIFA World Cup 2022: गोल दागने में ही नहीं ट्रॉफी जीतने में भी आगे है यह देश, क्या जर्मनी पलट सकता है खेल
फीफा विश्वकप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल करने वाली टीम।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा विश्वकप 2022 (FIFA World Cup 2022) कतर में खेला जा रहा है। पहली बार इसका आयोजन मध्य एशियाई देश में किया गया है। 20 नवंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 18 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 32 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब जीतने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगी। धुरंधर  खिलाड़ी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने को देखेंगे।

loksabha election banner

बात की जाए फीफा विश्वकप के इतिहास में अभी तक किस टीम ने सबसे ज्यादा गोल किए हैं और सबसे ज्यादा बार विश्वकप जीता है। तो शायद ही किसी को किसी एक टीम का नाम याद आए। आइए जानतें हैं, उन टीमों के बारे में जिसने अभी तक सबसे ज्यादा गोल किए हैं और सबसे ज्यादा बार विश्वकप का टाइटल जीता है।

FIFA World Cup के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाली टीमें-

फीफा विश्वकप का पहला आयोजन 1930 में किया था। तब से लेकर 2018 तक ब्राजील एक ऐसा देश हैं जिसने 229 गोल दागें हैं। इसके बाद जर्मनी का नंबर आता है। जर्मनी ने अब तक 226 गोल किए हैं। तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना काबिज है। इस टीम ने अब तक 137 बार गेंद को गोल पोस्ट के अंदर भेजा है।

चौथे नंबर पर इटली है। उसने फीफा वर्ल्डकप के इतिहास में 128 गोल किए हैं। पांचवें नंबर पर फ्रांस का नाम आता है। फ्रांस ने 120 गोल किए हैं। इस बार के विश्वकप में जर्मनी के पास ब्राजील का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। जर्मनी, ब्राजील से तीन गोल पीछे है।

सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाली टीमें-

गौरतलब हो कि फीफा विश्वकप में ब्राजील ने सबसे ज्यादा बार गोल किए हैं तो इसी टीम ने सबसे ज्यादा बार विश्वकप का टाइटल भी जीता है। ब्राजील ने अबतक पांच बार फीफा विश्वकप अपने नाम किया है। इसके बाद जर्मनी (4 बार), इटली (4 बार), अर्जेंटीना (2 बार), फ्रांस (2 बार), उरुग्वे (2 बार), इंग्लैंड और स्पेन ने एक-एक बार फीफा विश्वकप अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें- FIFA WC 2022: इस बार होगा सबसे मंहगा फीफा विश्व कप, 12 साल में खर्च हुए 17 लाख करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: इन खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी विश्व कप, कहीं इनमें आपके पसंदीदा मेसी और रोनाल्डो तो नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.